Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट: कोरोना के चलते नहीं निकल पाया श्रीराम का डोला, दूनागिरि में भी फीका रहा रामनवमी का मेला
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट: कोरोना के चलते नहीं निकल पाया श्रीराम का डोला, दूनागिरि में भी फीका रहा रामनवमी का मेला

RNS INDIA NEWS 22/04/2021
IMG-20210422-WA0001.jpg

अल्मोड़ा, द्वाराहाट: उत्तराखंड जिले में बहुत पौराणिक और सिद्ध शक्तिपीठ है। उन्ही शक्तिपीठ में से एक है द्रोणागिरी वैष्णवी शक्तिपीठ वैष्णो देवी के बाद उत्तराखंड के कुमाऊं में “दूनागिरी ” दूसरी वैष्णो शक्तिपीठ है। उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र से 15 km आगे माँ दूनागिरी माता का मंदिर अपार आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। बताया जाता है कि मंदिर निर्माण के बारे में कि त्रेतायुग में जब लक्ष्मण को मेघनात के द्वारा शक्ति लगी थी। तब सुशेन वेद्य ने हनुमान जी से द्रोणाचल नाम के पर्वत से संजीवनी बूटी लाने को कहा था। हनुमान जी उस स्थान से पूरा पर्वत उठा रहे थे तो वहाँ पर पर्वत का एक छोटा सा टुकड़ा गिरा और फिर उसके बाद इस स्थान में दूनागिरी का मंदिर बन गया। कत्यूरी शासक सुधारदेव ने 1318 ईसवी में मंदिर निर्माण कर दुर्गा मूर्ति स्थापित की। इतना ही नहीं मंदिर में शिव व पार्वती की मूर्तियाँ भी विराजमान है।

देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण रामनवमी के पर्व पर भी मंदिर सूने पड़े रहे। मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम नजर आई। द्वाराहाट का दूनागिरि मंदिर जिसकी भक्त निरंतर पूजा करते हैं। मंदिर में हर साल रामनवमी पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है, लेकिन इस बार कोरोना प्रकोप के कारण श्रद्धालुओं की संख्या बेहद ही कम रही। बता दे कि इसी माँ दुनागिरि में हर साल चैत्र नवरात्री में यूं तो पूरे वर्षभर श्रद्धालु मंदिर में पहुचकर मन्नतें मांगते हैं लेकिन चैत्र नवरात्र में पूजा पाठ के लिए यहां भारी भीड़ लगती है। दूनागिरि मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। यहां जो भी भक्त पहुंचते हैं उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। मंदिर परिसर में अन्य देवी देवताओं के मंदिर भी हैं। नवरात्र में यहां काफी भीड़ रहती है। इस बार कोरोना काल के चलते भीड़ रही लेकिन पहले से बहुत कम, रामनवमी के अवसर पर माँ दुनागिरि के चरणों में बहुत बड़े मेले का आयोजन होता है जो इस बार भी रहा। लेकिन कोरोना काल और मौसम के बदलने से मेला फीका रहा।

वहीं द्वाराहाट में रामनवमी के शुभ अवसर पर कोरोना के चलते इस बार भगवान श्री राम चंद्र का डोला नहीं निकल पाया, जिसके कारण वहीं हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन गाये। खबर द्वाराहाट से है जहां रामनवमी के शुभ अवसर पर अन्य वर्षों की भांति कोरोना के चलते नहीं निकल पाया भगवान श्रीराम का डोला और ना ही निकल पाई झांकी। बता दें कि भगवान श्रीराम का डोला ना निकलने से भक्त मायूस जरूर हुए लेकिन वही भक्तों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भगवान श्री रामचंद्र जी के भजन कीर्तन गाए।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रवासी श्रमिकों की सुविधा के लिए बनाए नियंत्रण कक्ष
Next: बाजार शाम 6 बजे तक खोलने को नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.