Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • इलाज को तड़पती युवती मामले में दो स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस
  • ऊधम सिंह नगर

इलाज को तड़पती युवती मामले में दो स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 19/04/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। जिला अस्पताल में कोविड कर्फ्यू के दौरान इलाज के लिये एक युवती घंटों तड़पती रही। बताया जा रहा है कि आपात कक्ष में लैब टेक्नीशियन और सैंपल लेने वाले कर्मचारी भी नदारद थे। लंबे इंतजार के बाद भी इलाज नहीं मिला तो कोरोना नोडल अधिकारी ने जानकारी मिलने पर दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जानकारी के अनुसार रविवार को रुद्रपुर निवासी एक युवती जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची थी। युवती को सांस लेने में परेशानी और तेज बुखार की शिकायत थी। युवती उपचार के लिए जिला अस्पताल के आपात कक्ष में पहुंची, लेकिन घंटों बैठे रहने के बाद भी मौके पर कोई कर्मचारी नहीं मिला। इस दौरान सांस लेने में दिक्कत से युवती की हालत बिगडऩे लगी। सूचना पर नोडल अधिकारी डॉ़ गौरव अग्रवाल पहुंचे और युवती का उपचार करवाकर उसका कोरोना टेस्ट करवाया। इस बीच डॉ़ गौरव ने काम में लापरवाही बरतने वाले एक लैब टेक्निशियन व एक सैंपल कर्मी के खिलाफ नोटिस जारी कर ड्यूटी पर नादारद रहने को लेकर जवाब मांगा है। बताया जा रहा है कि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर दोनों स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक सकती है। उधर, जांच में युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं डॉक्टरों की टीम ने युवती को आइसोलेट कर उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

जिला अस्पताल में युवती के आपात कक्ष के बाहर तड़पने की सूचना मिली थी। इसके बाद मामले की जांच की गई। जांच में अस्पताल के लैब टेक्निशियन व एक सैंपल कर्मी ड्यूटी से नदारद थे। दोनों स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ़ गौरव अग्रवाल, नोडल अधिकारी कोरोना, जिला अस्पताल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 19 अप्रैल
Next: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए
  • राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक
  • क्वारब में वैकल्पिक मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.