Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केंद्र से मांगी रेमडेसिविर की अतिरिक्त डोज
  • देहरादून

केंद्र से मांगी रेमडेसिविर की अतिरिक्त डोज

RNS INDIA NEWS 17/04/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में रेमडेसिविर इंजेक्शन की भारी किल्लत के चलते राज्य सरकार ने केंद्र से 60 हजार इंजेक्शन मांगें है। वहीं, कंपनियों से इंजेक्शन के बाबत सीधी बात भी की है। दो दिन के भीतर राज्य को कुछ इंजेक्शन मिलने की उम्मीद है। राज्य में कोरोना संक्रमण बढऩे से फिर से इस इंजेक्शन की मांग बढ़ गई है। सरकारी अस्पतालों में इसका स्टाक लगभग खत्म हो गया है और बाजारों में भी सरलता से नहीं मिल पा रहा है। इस कमी के मद्देनजर राज्य सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र भेजते हुए अगले तीन माह के लिए 60 हजार इंजेक्शन मांगें हैं। प्रभारी सचिव (स्वास्थ्य) डा. पंकज कुमार पांडे ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीन-चार चरणों में रेमडेसिविर इंजेक्शन मांगा गया है। केंद्र ने पहले चरण के लिए इंजेक्शन दो-तीन दिन के भीतर भेजने का भरोसा दिया है। डा. पांडेय के मुताबिक जैसे इंजेक्शन उपलब्ध होगा तो इसे प्राइवेट अस्पतालों को भी आवंटित किया जाएगा।

सिर्फ 40 इंजेक्शन बचे हैं श्रीनगर में: प्रभारी सचिव डा. पांडे ने बताया कि दून व श्रीनगर मेडिकल कालेज में अभी इंजेक्शन का स्टाक है, जबकि हल्द्वानी में खत्म हो चुका है। कल तक वहां इंजेक्शन उपलब्ध हो जाएगा। श्रीनगर मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. चंद्र मोहन सिंह रावत ने बताया कि 40 इंजेक्शन शेष हैं और 600 की मांग की गई है। दून मेडिकल कालेज में शेष बचे 70 इंजेक्शन भी शाम को खत्म हो चुके थे।
प्राइवेट अस्पतालों में नहीं है इंजेक्शन: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डा. अजय खन्ना ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में भी इस इंजेक्शन का स्टाक नहीं बचा है। डिमांड करने के बावजूद डिस्टब्यूटर्स से उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। उनका भी कहना है कि कंपनी से इंजेक्शन की सप्लाई नहीं हो रही है।

ये है कमी की वजह: कोरोना संक्रमित सभी व्यक्तियों को चिकित्सक रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाने की सलाह दे रहे हैं। इस वजह से इसके लिए मारा-मारी मची है। बाजारों में यह इंजेक्शन है नहीं या फिर लोगों को ब्लैक में खरीदने को विवश होना पड़ रहा है। उत्तराखंड में इस इंजेक्शन को सिर्फ दो ही कंपनियां आपूर्ति करती है। मांग बढऩे और आपूर्ति बिल्कुल कम होने से राज्य में इसकी भारी किल्लत बनी है।
मृत्यदर है समान: प्रभारी सचिव (स्वास्थ्य) डा. पंकज कुमार पांडे के अनुसार पिछले दिनों आए एक रिसर्च में यह बात साफ हो चुकी है कि कोरोना संक्रमित जिन व्यक्तियों ने रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाया था उनकी और इस इंजेक्शन न लगाने वालों की मृत्युदर भी लगभग समान ही थी। हां यह बात सही है कि इंजेक्शन लगाने वालों में संक्रमण की घातकता कम हो जाती है। सिर्फ चिकित्सकों ने ही इस इंजेक्शन के लिए बाजार में माहौल बनाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट
Next: ज्वालापुर कोतवाल लाइन हाजिर, दो सिपाही सस्पेंड

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.