Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • यूपी-उत्तराखंड के पुलिस अफसरों ने की बैठक
  • ऊधम सिंह नगर

यूपी-उत्तराखंड के पुलिस अफसरों ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 16/04/2021
rns featured image new

काशीपुर। यूपी-उत्तराखंड के थानों के पुलिस अफसरों की बैठक में पंचायत चुनाव पर फोकस कर रूपरेखा तय की गई। साथ ही चुनाव को प्रभावित करने वाले अपराधियों की सूची का आदान-प्रदान किया गया। तय किया गया कि चुनाव के दौरान दोनों प्रदेश के पुलिस अफसर अपराध एवं अपराधियों से निपटने को एक दूसरे की मदद करेंगे। नादेही स्थित गेस्ट हाउस में हुई बैठक में यूपी के बिजनौर के रेहड़, अफजलगढ़ के पुलिस अधिकारी के साथ जसपुर कोतवाल, धर्मपुर, नादेही और कालागढ़ थाने के अफसरों ने बिजनौर में 19 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की। तय किया कि यूपी-उत्तराखंड के रास्तों में अपराधी रुपया, शराब आदि लेकर चुनाव को प्रभावित करने के प्रयास कर सकते हैं। लिहाजा उन्हें रोकने के प्रयास किए जाये। तय किया गया कि शुक्रवार और शनिवार को दोनों प्रदेशों की पुलिस यूपी उत्तराखंड के सटे गांवों में संयुक्त रूप से चेकिंग करेगी। साथ ही 18 को बॉर्डर बैरियर लगाकर लोगों को चेक करने का निर्णय लिया। 19 को मतदान के दिन केवल बाहरी वाहनों को ही निकालने पर सहमति बनी। अफसरों ने दोनों राज्यों के हिस्ट्रीशीटर,एवं अन्य अपराधों में लिप्त लोगों की सूची एक दूसरे को सौंपी। बैठक में कोतवाल जेएस देउपा, सुरेंद्र बिष्ट, जीडी भट्ट, सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया, प्रशिक्षु सीओ जीके गुप्ता, थानाध्यक्ष रेहड़ बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए एल०टी० की परीक्षा स्थगित
Next: सर्राफा की दुकान से उड़ाई सोने की चेन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.