Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
  • उत्तराखंड

लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

RNS INDIA NEWS 14/04/2021
rns featured image new

देहरादून। परिवहन विभाग में अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विभाग अब यह पूरी व्यवस्था आनलाइन करने जा रहा है। इसके लिए इन दिनों एनआइसी के सहयोग से साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने के अंत तक आनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे आवेदक घर बैठे अथवा कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर लर्निंग लाइसेंस बना सकेंगे।
उत्तराखंड में अभी लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन करने के बाद नियत तिथि पर परीक्षा देने के लिए संभागीय परिवहन कार्यालय जाना होता है। यहां इनकी परीक्षा कंप्यूटर पर ली जाती है। प्राप्तांक के आधार पर इन्हें पास अथवा फेल किया जाता है। इसी आधार पर इन्हें लर्निंग लाइसेंस दिया जाता है। लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए, क्योंकि वाहन चलाने की परीक्षा नहीं होती, इसे देखते हुए अब केंद्र सरकार ने इस प्रक्रिया को आनलाइन करने के निर्देश दिए हैं।
इसके तहत आवेदक जब भी विभागीय पोर्टल पर लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करेगा, उसे आनलाइन ही परीक्षा की तिथि मिल जाएगी। तय शुल्क और दस्तावेज जमा करने के बाद वह नियत तिथि पर घर बैठे-बैठे ही परीक्षा दे सकेगा। परीक्षा देने के कुछ ही समय बाद उसे परीक्षाफल के बारे में भी जानकारी मिल जाएगी। यदि वह पास होगा तो उसे लर्निंग लाइसेंस भी आनलाइन ही जारी कर दिया जाएगा।
आयुक्त परिवहन दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस आनलाइन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए साफ्टवेयर में बदलाव किया जा रहा है। इसके साथ ही इसके लिए प्रश्नपत्र भी तैयार किया गया है। 60 फीसद सही उत्तर देने वालों को ही पास माना जाएगा। लर्निंग लाइसेंस बनाने के छह माह के भीतर लाइसेंस धारक को परमानेंट लाइसेंस बनाने के लिए कार्यालय ही आना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती से काशीपुर में गैंगरेप, नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म
Next: अगले 15 दिनों तक टीवी सीरियलों तथा फिल्मों की शूटिंग पर लगी रोक

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.