Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • महाराष्ट्र
  • अगले 15 दिनों तक टीवी सीरियलों तथा फिल्मों की शूटिंग पर लगी रोक
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई

अगले 15 दिनों तक टीवी सीरियलों तथा फिल्मों की शूटिंग पर लगी रोक

RNS INDIA NEWS 14/04/2021
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से सरकार की नींद उड़ा के रख दी साथ ही लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना से लोगों को बचाने के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। अगले 15 दिनों तक टीवी सीरियल, एड शूट और फिल्मों की शूटिंग्स को भी पूरी तरह से रोक दिया गया है। ऐसे में अब फिल्ममेकर्स और फिल्म एसोसिएशन को इंडस्ट्री को होने वाले करोड़ों के नुकसान का डर सताने लगा है। पिछले कल ही हाल ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 15 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा घोषित की गई ब्रेक द चेन के आदेश के तहत आज रात 8 बजे से 1 मई की सुबह 7 बजे तक ये आदेश लागू किया गया है। इस घोषणा में उन्होंने कहा कि केवल जरूरी सेवाओं को ही इस दौरान काम करने की इजाजत होगी। जरूरी सेवाओं की जो लिस्ट जारी की गई उसमें फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का नाम शामिल नहीं है। इस फैसले के बाद 15 दिनों तक थियटर बंद रहेंगे, जिस कारण अगले दो हफ्तों में रिलीज होने वाली फिल्मों पर ग्रहण लग गया है।
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार का यह फैसला ‘बहुत बड़ा झटका’ है और इससे हमारे दिहाड़ी मजदूरों पर गहरा असर पड़ेगा। महाराष्ट्र में अभी फिल्म और टीवी की मिलाकर करीब 100 शूटिंग चल रही हैं। बड़ी शूटिंग को अभी होल्ड पर रख दिया गया है, लेकिन टीवी और बॉलीवुड के छोटे प्रोजेक्ट्स की शूटिंग चल रही है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में सीएम से बातचीत करेंगे।
बीते साल कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि जब कोरोना महामारी के कारण देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था, इससे फिल्म इंडस्ट्री को करीब 8 हजार करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
Next: उत्तराखंड कोरोना अपडेट: आज फिर रिकॉर्डतोड़ मामले

Related Post

rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/01/2025 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

भान्जी की शादी से नाराज मामा ने मिलाया बारातियों के खाने में जहर

RNS INDIA NEWS 08/01/2025 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

किसानों का कर्ज माफ…25 लाख युवाओं को रोजगार, गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र

RNS INDIA NEWS 10/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.