Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • डॉक्टर और व्यापारी का बनाया अश्लील वीडियो
  • उत्तर प्रदेश

डॉक्टर और व्यापारी का बनाया अश्लील वीडियो

RNS INDIA NEWS 14/04/2021
rns featured image new

लखनऊ।(आरएनएस) शहर के डॉक्टर, व्यापारी और कई अन्य को हनीट्रैप में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूल लिये। ऐसा करने वाले गिरोह में शामिल दो महिलाओं समेत पांच लोगों को हजरतगंज पुलिस ने सोमवार को सरोजनीनगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये दो युवक फर्जी दरोगा-सिपाही बनकर चंगुल में फंसे लोगों को धमकाते थे और एफआईआर कर जेल भेजने की धमकी देते थे। एक पशु चिकित्सक की शिकायत पर डीसीपी मध्य की टीम ने यह कार्रवाई की है। आरोपियों के पास से दरोगा व सिपाही की वर्दी, रुपये और छह मोबाइल फोन बरामद हुये हैं। ये लोग लखनऊ के ही एक दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। डीसीपी सोमेन वर्मा के मुताबिक पकड़े गये लोगों में अजीजुल हसन सिद्दकी, पकंज गुप्ता, अतुल सक्सेना और दो महिलायें शामिल हैं। एक पशु चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग उसका अश्लील वीडियो बना लिये हैं और ब्लैक मेल कर काफी रकम वसूल चुके हैं। उसने बताया कि इन लोगों के साथ तीन पुलिस वाले भी शामिल हैं। इन लोगों ने सोमवार को सरोजनीनगर में स्कूटर इण्डिया चौराहे पर बुलाया है।

कार में बैठे मिले वर्दी पहने आरोपी
एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि पीड़ित को लेकर एक टीम सरोजनीनगर पहुंची। इसी दौरान एक कार आकर रुकी। इसमें दो पुलिस की वर्दी में थे और एक सादे कपड़ों में। पीछे की सीट पर दो महिलायें भी थी। पीड़ित इनके पास गया तो उन लोगों ने रुपये देने को कहा। बस, तभी पुलिस टीम ने इन लोगों को पकड़ लिया। इन लोगों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

ऐसे फंसाते थे शिकार को
एडीसीपी ने बताया कि ये लोग बड़े व्यापारी, डॉक्टर व बिल्डर को फंसाने की कोशिश करते थे। पहले महिलायें इन लोगों को फोन कर मीठी बातें कर अपने जाल में फंसाती थी। फिर उन्हें तय स्थान पर बुलाकर उनकी अश्लील वीडियो बना लेते थे। इस बीच ही अजीजुल और पकंज पुलिस की वर्दी पहन कर आ जाता थे। ये भी अश्लील वीडियो बनाते और उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठ लेते थे। डीसीपी सोमेन वर्मा ने बताया कि महिलाये स्वतंत्र गर्ल्स कालेज और नवयुग से स्नातक है जबकि तीनों अन्य आरोपी लखनऊ विश्विवद्यालय, विद्यान्त कालेज और केवी डिग्री कालेज मिर्जापुर से पढ़े हुए हैं। इनके अपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेना भर्ती के नाम पर कैसे करते थे ठगी, पुलिस ने गिरोह को पहुंचाया जेल: पढ़िए पूरा मामला
Next: पहले महिला के सीने पर दागी गोली फिर खुद को भी उड़ाया, कार में मिले दोनों के शव

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता
  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.