Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बंगाल चुनाव में हिंसा, पुलिस गोलीबारी में 5 की मौत
  • राष्ट्रीय

बंगाल चुनाव में हिंसा, पुलिस गोलीबारी में 5 की मौत

RNS INDIA NEWS 10/04/2021
rns featured image new

चौथे चरण का वोटिंग जारी

कोलकाता, (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में चौथे चरण का मतदान के आरंभ में ही बंगाल में हिंसा का तांडव शुरू हो गया है. कूचबिहार के शीतलकुची में फायरिंग में कुल पांच लोगों की मौत हो गई है. मतदान के लिए लाइन में लगे 18 वर्ष के एक युवक आनंद बर्मन की गोली लगने से मौत की खबर सामने आई थी लेकिन अब सूचना आ रही है कि इन गोलीबारी में कुल 5 लोगों की मौत हुई है. सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा में तैनात जवानों से हथियार छीनने की कोशिश की गई जिसके बाद जवाबी फायरिंग की गई थी.
दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की है. टीएमसी समर्थकों का आरोप है कि केंद्रीय वाहिनी की गोली से इन युवकों की मौत हुई है. मृतकों के शव माथाभांगा अस्पताल में हैं और इलाके में तनाव है. चुनाव आयोग से मिली रिपोर्ट के अनुसार गोली सीआईएसएफ के जवान ने चलायी है. केंद्रीय उपचुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को फोन कर शीतलकुची की घटना को लेकर जानकारी ली है. किन परिस्थितियों में गोली चली थी इस पर डीटेल्ड रिपोर्ट मांगी गई है. इसके साथ ही घटना स्थल की वीडियो रिकार्डिंग भी तलब की गई है.
टीएमसी ने इस मामले पर प्रेस रिलीज जारी करके आरोप लगाया कि सुबह से बीजेपी के कथित कार्यकर्ता लोगों को वोट देने से रोक रहे हैं, जबकि सीआरपीएफ भी बीजेपी के पक्ष में वोटिंग के लिए प्रभाव डाल रही है. यह घटना शीतलकुची के माथाभंगा ब्लॉक 1 के बूथ नंबर 126 पर हुई है. उधर शीतलकुची में सीआईएसएफ द्वारा गोली चलाने की घटना पर विशेष पुलिस पर्यवेक्षक ने रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में कहा गया कि दो गुटों के बीच झड़प चल रही थी. बचाव के लिए ही सीआईएसएफ के जवानों ने गोली चलाई है. सेंट्रल फोर्स के हथियार छीनने की कोशिश की गई थी और पोलिंग ऑफिसर्स के साथ मारपीट की जा रही थी.
बता दें कि राज्य की पांच जिलों हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, हुगली,कूचबिहार और अलीपुरद्वार की कुल 44 सीटों पर मतदान हो रहे हैं. चौथे चरण में कुल 15,940 पोलिंग बूथ हैं. मतदान सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक होगा. चौथे चरण में कुल 373 प्रत्याशी मैदान में हैं और 1,15,81,022 मतदाता उनकी सियासी किस्मत का फैसला करेंगे. इनमें 58,82,514 पुरूष व 56,98,218 महिला मतदाता हैं. थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 290 है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गर्भवती ने खुद को लगायी आग, हल्द्वानी रेफर
Next: उत्तराखंड कोरोना अपडेट: 1233 नए मामले, 589 मामलों के साथ देहरादून शीर्ष पर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.