Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ धाम में बीमार यात्रियों को मिलेगा एयर एंबुलेंस सुविधा का लाभ
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में बीमार यात्रियों को मिलेगा एयर एंबुलेंस सुविधा का लाभ

RNS INDIA NEWS 11/04/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। इस बार केदारनाथ धाम में बीमार यात्री एयर एंबुलेंस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने स्वास्थ्य विभाग को धाम में एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई को खोले जाने हैं। केदारनाथ यात्रा तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला सभागार में आयोजित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यह निर्देश दिए। कहा कि जिलास्तरीय अधिकारी अथवा कर्मचारी यात्रा संबंधित कायरें को लेकर आपसी समन्वय बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यात्राकाल में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए पीआरडी व होमगार्ड के जवानों की तैनाती के लिए उपजिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक को भी जरूरी निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से भी यात्रा के दौरान धाम में फार्मेसिस्ट व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भरत चंद्र भट्ट, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी सदर बृजेश तिवारी, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ जीतेंद्र वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक गणेश कोहली, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश सिंह नितवाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

निर्देश
-घोड़ा-खच्चर के लिए को नियत स्थानों पर व्यवस्थाएं बनाई जाएं
-यात्रा के दौरान धाम में खाद्यान्न, रसोई गैस व अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित हो।
-राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैनात की जाएं टीम।
-फाई व कूड़ा निस्तारण के लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाएं नगर पालिका व नगर पंचायतें।
-पैदल मार्ग पर रेलिंग की हो मरम्मत।
-फाटा, ऊखीमठ, गुप्तकाशी व दुगलबिट्टा में निरीक्षण भवनों की स्थिति में सुधार किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा द्वारा महंगे मास्क खरीदने पर ‘आप’ ने उठाए सवाल
Next: कोविड अस्पताल में लगी आग, चार की मौत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.