Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विभागीय मंत्री बंशीधर भगत ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक
  • देहरादून

विभागीय मंत्री बंशीधर भगत ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 05/04/2021
rns featured image new

गेंहू की प्रति हैक्टेयर खरीद 30 कुन्तल से बढाकर 45 कुन्तल करने का निर्णय

 

देहरादून। खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामलों के मंत्री बंशीधर भगत की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित कक्ष में खाद्य् विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक में किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गेंहू की प्रति हैक्टेयर खरीद को 30 कुन्तल से बढाकर 45 कुन्तल करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मा. मत्री ने कहा कि इससे अब किसानों के गेंहू की अधिक खरीद सम्भव हो सकेगी और किसान अब अधिक लाभान्वित होंगे।
मंत्री ने प्रदेश में खोले गये सभी धर्मकांटो में गेंहू की व्यवस्थित तरीके से तत्काल खरीद प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। उन्होने विभागीय अधिकारियों से कहा कि क्रय किये गये खाद्यान्न का तेजी से भुगतान करें तथा बोरे इत्यादि को भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करायें। उन्होने सीड (बीज) खरीद प्रक्रिया का भी कडाई से अनुपालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी भी तरह की हीला हवाली स्वीकार नही की जायेगी साथ ही इस पर कडाई से नजर रखने को भी कहा। मा0 मंत्री ने सस्ते राशन की दुकानों के माध्यम से वितरित किये जाने वाले विभिन्न प्रकार के राशन की गुणवत्ता तथा समय पर उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राशन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जायेगा। उन्होने राशन डीलरों के किसी भी प्रकार के बकाया भुगतान के सम्बन्ध में शीध्र ही एक अलग से बैठक आयोजित करने को कहा जिसमें राशन डीलरो के प्रतिनिधि भी आमंत्रित किये जायेंगे। इस बैठक में राशन डीलरों का परिवहन भाडा, विभिन्न खाद्यान्न का बकाया भुगतान तथा प्रदेश में बायोमैट्रिक प्रकिया से राशन वितरण से सम्बन्ध बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी। सम्बन्धित विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान मा0 मंत्री ने कार्मिकों की पदोन्नती प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने, लोक सेवा आयोग को प्रेषित किये जाने वाले अधियाचन में तेजी लाने तथा तब तक अपरिहार्य पदों के सापेक्ष वैकल्पिक व्यवस्था बनाये रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने मा. मंत्री को अवगत कराया कि एनसीसीएफ, खाद्य आपूर्ति विभाग, सहकारिता विभाग, यूसीएफ, नैफेड इत्यादि विभागो और एजेन्सीयों के पूरे प्रदेश में कुल 241 धर्मकांटो में से 222 कांटे खोल दिये गये है। जहॉ पर किसानों की गेंहू खरीद की प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी। इस दौरान बैठक में विधायक रायपुर उमेश शर्मा, सचिव, सुशील कुमार, अपर सचिव प्रताप शाह, सयुक्त आयुक्त पी.एस पांगती सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गर्मी के साथ ही फिर धधक उठे पहाड़ के जंगल
Next: उत्तराखंड में हुआ बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 24 IAS समेत 30 अफसरों में फेरबदल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.