Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गर्मी के साथ ही फिर धधक उठे पहाड़ के जंगल
  • अल्मोड़ा

गर्मी के साथ ही फिर धधक उठे पहाड़ के जंगल

RNS INDIA NEWS 05/04/2021
IMG-20210405-WA0004.jpg

अल्मोड़ा, भिकियासैण: गर्मी आते ही जंगल धधक उठे हैं। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान 39 जगह आग लगने से 62 हेक्टेयर इलाका राख हुआ है, तो अब तक राज्य में कुल 1263 हेक्टेयर जंगल साफ हो चुके हैं। रविवार को चौनलिया क्षेत्र में हऊली व पीपलमंडी के बीच घाटी क्षेत्र में भडंकी चिंगारी ने पूरे चीड़ बहूल जंगल को आगोश में ले लिया। देखते ही देखते बेकाबू लपटें भिकियासैंण-भतरौजखान राजमार्ग तक पहुंच गई। हवा की रफ्तार तेज होने से आसमान छूती लपटों ने स्टेट हाईवे को पार कर ऊपरी भूभाग के मिश्रित वन क्षेत्र को भी चपेट में ले लिया। शाम तक आग लगभग बीस हेक्टेयर से अधिक जंगल को चपेट में ले चुकी थी। उधर भिकियासैंण-विनायक मोटरमार्ग पर सिनार के पास कमराड़-बहेड़ा का जंगल भी धधक उठा। ग्रामीणों ने दिनभर मशक्कत के बाद लपटों पर काबू तो पा लिया पर हवा तेज होने से मुश्किल पैदा हो रही थी।

तपिश बढ़ने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में वनाग्नि झुलसाने लगी है। हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। आलम यह है कि बीते अक्टूबर से अप्रैल पहले सप्ताह तक करीब 250 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है। इधर आग से अब तक अछूता चौनलिया व पीपलमंडी के बीच हऊली वन क्षेत्र भीषण आग की चपेट में आ गया। आसमान छूती लपटें भतरौजखान स्टेट हाईवे तक पहुंच गई। पूरा इलाका धुंए के आगोश में आ गया है।

जंगल की आग को लेकर वन विभाग सचेत है। मौसम बदलाव के कारण और बारिश न होने से अधिकांश मामले सामने आ रहे हैं। लोगों से भी अपील की जा रही है कि ऐसे काम न करें जिससे जंगल में आग लगे।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया वर्चुअल माध्यम से इन्टेग्रेटेड हेल्थ इनफार्मेशन प्लेटफार्म के लाँचिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग
Next: विभागीय मंत्री बंशीधर भगत ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक

Related Post

holiday avkash chhutti
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.