Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • छह साल के मासूम से कुकर्म के आरोपी को 10 साल कारावास
  • ऊधम सिंह नगर

छह साल के मासूम से कुकर्म के आरोपी को 10 साल कारावास

RNS INDIA NEWS 03/04/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। छह साल के मासूम बालक के साथ कुकर्म करने के आरोपित को पाक्सो न्यायाधीश विजय लक्ष्मी विहान की अदालत ने 10 साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विकास गुप्ता ने बताया कि 24 मार्च 2018 को काशीपुर थाने में एक महिला ने दर्ज रिपोर्ट में कहा था कि उसका छह वर्ष का बेटा दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। केंद्रीय कार्यालय के पास, बाजपुर रोड काशीपुर निवासी कल्लन वर्मा उसे उठाकर ले गया। यह बात अन्य बच्चों ने आकर बताई। वह अन्य लोगों के साथ अपने बेटे को ढूंढने निकल पड़ी। काफ़ी देर के बाद बेटा रोते हुए आया। बताया कि कल्लन ने झाडिय़ों के पास ले जाकर गलत काम किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 363, 367/377 आईपीसी और धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विकास गुप्ता ने बताया कि आरोपित के खिलाफ़ पॉक्सो न्यायाधीश विजयलक्ष्मी विहान की अदालत में मुक़दमा चला। जिसमें सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विकास गुप्ता ने सात गवाह पेश किए। पॉक्सो न्यायाधीश ने निर्णय सुनाते हुए अभियुक्त कल्लन वर्मा को धारा 363 में पांच वर्ष के कठोर कारावास एवं पांच हजार रुपया जुर्माना लगाया। धारा 367 में पांच वर्ष का कठोर कारावास और पांच हजार रुपये का जुर्माना तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट में 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 10 हजार रुपये का जुर्माने से दंडित किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर के सक्षम रौतेला बने उत्तराखंड के शतरंज चैंपियन
Next: ब्रिटेन ने पाकिस्तान समेत तीन देशों पर लगाया यात्रा बैन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.