Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में तेज गति से बेकाबू हो रहा है कोरोना
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में तेज गति से बेकाबू हो रहा है कोरोना

RNS INDIA NEWS 02/04/2021
Corona

पिछले 24 घंटे में 81,466 नए मरीज, 469 लोगों की मौत
देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा भी 6.14 लाख के पार

नई दिल्ली (आरएनएस)। कोरोना के दैनिक मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के सर्वाधिक 81 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ गया है। शुक्रवार को 469 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 81,466 नए मरीज मिले जबकि 469 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया है। गुरुवार के दिन सामने आए मरीजों से आज की तुलना करें तो लगभग संक्रमित मरीजों में नौ हजार का आंकड़ा बढ़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 81,466 नए मरीज मिले। इसी के साथ देश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,23,03,131 हो गई है। वहीं कोविड-19 से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 1,63,396 हो गई है। इसके अलावा देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 50,356 मरीजों को ही अस्पताल में छुट्टी मिली, जबकि 81,000 से ज्यादा मरीज संक्रमित पाए गए। पिछले कई दिनों से कोरोना के संक्रमित मामले, स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या से ज्यादा आ रहे हैं, जिस वजह से देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। मौजूदा समय में देश में 6,14,696 कोरोना के मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 1,15,25,039 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। एक अप्रैल से देश में कोरोना टीकाकरण की तीसरा चरण शुरू हुआ और अबतक 6,87,89,138 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने पर दो गिरफ्तार
Next: 6 महीने बाद जरूरी है कोवैक्सीन की तीसरी खुराक?

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.