Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों में फिर बढ़ा अफस्पा
  • राष्ट्रीय

अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों में फिर बढ़ा अफस्पा

RNS INDIA NEWS 02/04/2021
rns featured image new

नई दिल्ली  (आरएनएस)। केंद्र ने अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों के अलावा असम की सीमा से लगने वाले तीन अन्य जिलों के चार पुलिस थाना क्षेत्रों में सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम (अफस्पा) को और छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों की जारी गतिविधियों को देखते हुए सरकार ने इन जिलों और इलाकों को अशांत घोषित किया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के तिरप, चांगलांग और लॉन्गडिंग जिलों तथा असम की सीमा से लगने वाले चार पुलिस थाना क्षेत्रों को अफस्पा के तहत अशांत क्षेत्र घोषित किया गया। केंद्र ने अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों के अलावा असम की सीमा से लगने वाले तीन अन्य जिलों के चार पुलिस थाना क्षेत्रों में सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम (अफस्पा) को और छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों की जारी गतिविधियों को देखते हुए सरकार ने इन जिलों और इलाकों को अशांत’’ घोषित किया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के तिरप, चांगलांग और लॉन्गडिंग जिलों तथा असम की सीमा से लगने वाले चार पुलिस थाना क्षेत्रों को अफस्पा के तहत अशांत क्षेत्र घोषित किया गया है। अधिसूचना में कहा गया कि अरुणाचल प्रदेश में तिरप, चांगलांग और लॉन्गडिंग जिलों और असम राज्य की सीमा से लगने वाले अरुणाचल प्रदेश के अन्य जिलों के चार पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले इलाकों को एक अप्रैल, 2021 से 30 सितंबर, 2021 तक सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) कानून-1958 की धारा तीन के तहत ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया जाता है। ये चार पुलिस थाने नामसाई जिले के नामसाई और महादेवपुर थाने, लोअर दिबांग वैली जिला का रोइंग पुलिस थाना और लोहित जिले का सुनपुरा थाना है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि यह फैसला तीन जिलों और संबंधित चार पुलिस थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की समीक्षा के बाद लिया गया है। अफस्पा सुरक्षा बलों को बिना वारंट के किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने, किसी परिसर में प्रवेश या तलाश करने समेत कई अन्य कार्य का अधिकार देता है। मंत्रालय के अनुसार प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन-के), यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) और नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) अरुणाचल प्रदेश के इन इलाकों में सक्रिय हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में बेरोजगारी दर घटकर 6.5 फीसदी पहुंची
Next: चाकू हमले में घायल गर्भवती महिला ने दम तोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.