Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शॉर्ट फिल्म डेंगू रिलीज
  • हरिद्वार

शॉर्ट फिल्म डेंगू रिलीज

RNS INDIA NEWS 02/08/2020
default featured image

हरिद्वार। रविवार को हरिद्वार स्थित एक होटल में हरिद्वार के समाजसेवी डा. विशाल गर्ग द्वारा निर्मित शॉर्ट फिल्म ‘डेंगू को रिलीज किया गया। वर्तमान समय में कोरोना के साथ डेंगू बुखार के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए डेंगू शॉर्ट फिल्म में हरिद्वार के कलाकारों ने ही भूमिका निभाई है। पूरी फिल्म मध्य हरिद्वार में रहने वाले शर्मा परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म के मुख्य किरदार राम भरोसे शर्मा हैं और इस किरदार को ठाकुर विक्रम सिंह नाचीज ने अदा किया है। शर्मा परिवार के राम भरोसे शर्मा खुद को कोरोना योद्धा समझते हैं और लोगों को कोरोना से बचने के उपाय बताते रहते हैं। लेकिन राम भरोसे शर्मा डेंगू को भूल जाते हैं और आखिर में डेंगू का डंक शर्मा को अस्पताल पहुंचा देता है। फिल्म में डाक्टर की भूमिका निभाने वाले डॉ विशाल ने पत्रकारों को बताया कि समाज में आज जहां कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, उधर डेंगू का भी सीजन शुरू हो गया है। डेंगू के कारण हरिद्वार में कारोबारी की मौत भी हो चुकी हैं। लोगों को कोरोना और डेंगू दोनों के प्रति जागरूक करने के लिए ही इस फिल्म का निर्माण किया गया है। फिल्म का लेखन और डायरेक्शन एमएस नवाज, फिल्मांकन और एडिटिंग का कार्य विवेक शर्मा ने किया है। कलाकारों में विभाष मिश्रा, सुप्रिया शर्मा, सचिन अरोड़ा, विवेक शर्मा, श्रद्धा शर्मा, सिमरन कौर, कमल रामानुज, लवली, देवांश शर्मा, अंकित आदि शामिल हैं। फिल्म में सुनील अरोडा, अनिल भास्कर, डा. पीके धवन आदि ने भी सहयोग किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किरोड़ा नाले में चैनेलाइजेशन निर्माण कार्य पूरा
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में नौकरी पर गया कर्मचारी लापता

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

तारा बाबा महाराज की यात्रा का संतों ने किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.