Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, एम्स दिल्ली रेफर
  • देहरादून

पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, एम्स दिल्ली रेफर

RNS INDIA NEWS 25/03/2021
Harish Rawat

देहरादून। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को एम्स दिल्ली रेफर किया गया है। एक दिन पहले पूर्व सीएम व उनके परिवार के चार सदस्यों की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। गुरुवार को तबीयत बिगडऩे पर दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचे। अस्पताल में उनका सीटी स्कैन व खून की जांच की गई। उनकी छाती में संक्रमण ज्यादा पाया गया। साथ ही ऑक्सीजन का स्तर भी कुछ कम था। वहीं उन्हें शुगर की समस्या पहले से ही है। चिकित्सकों ने उन्हें एहतियातन एम्स दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए पूर्व सीएम की पत्नी, बेटी व अन्य दो सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक है। वह होम आइसोलेशन पर ही हैं। इधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाग की कामना की। चिकित्सकों के उन्हें एम्स के लिए रेफर किए जाने पर सीएम ने अधिकारियों को उन्हें एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त को एम्स प्रबंधन व चिकित्सकों से समन्वय कर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। वहीं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी हरीश रावत का हाल जाना और शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन से भी फोन पर बात कर पूर्व सीएम हरीश रावत के स्वास्थ्य की उचित देखरेख का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि पूर्व सीएम हरीश रावत कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कुछ दिन पहले टीका भी (पहली डोज) लगवा चुके हैं। इसके बाद वह कई कार्यक्रमों में शामिल भी हुए। दो दिन पहले ही वह डीएवी पीजी कॉलेज व सुभाष रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित होली मिलन समारोह में भी शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कोरोना पॉजिटिव, कहा कोरोना पहलवान ने मुझे जकड़ ही लिया

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गड्ढे में गिरी सेना की जिप्सी, 3 जवानों की मौत
Next: सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में तीन दिवसीय ‘प्लांट टैक्सोनॉमी असेसमेंट एंड स्टैटिस्टिकल एनालिसिस’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.