Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग को मिले 403 नए डॉक्टर
  • उत्तराखंड

उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग को मिले 403 नए डॉक्टर

RNS INDIA NEWS 21/03/2021
rns featured image new

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग को 403 नए डॉक्टर मिल गए हैं। चिकित्सा चयन आयोग की ओर से रविवार को डॉक्टरों की भर्ती का रिजल्ट जारी किया गया। इसके साथ ही राज्य में डॉक्टरों के अधिकांश पद भर जाएंगे। सरकार ने चिकित्सा चयन आयोग को 700 के करीब पदों पर भर्ती का प्रस्ताव दिया था। इसके आधार पर आयोग ने भर्ती की तो कुल 403 डॉक्टरों को चयनित किया गया है। इसमें 59 डॉक्टर विशेषज्ञ श्रेणी के हैं जिनमें गाइनी, आर्थो, एनेस्थीसिया आदि के डॉक्टर शामिल हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ डीएस रावत ने बताया कि सात सौ में से 403 पदों पर डॉक्टरों का चयन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरक्षित श्रेणी में उम्मीदवार न मिलने की वजह से तीन सौ के करीब पद खाली रह गए हैं। उन्होंने बताया कि आयोग ने पिछले दो सालों के दौरान राज्य में 1400 के करीब डॉक्टरों की भर्ती की है। उन्होंने कहा कि चयनित डॉक्टरों को नियुक्ति की प्रक्रिया अब विभाग की ओर से की जाएगी। यदि ये सभी डॉक्टर ज्वाइन करते हैं तो राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी।

डॉक्टरों के अधिकांश पद भरे: राज्य में डॉक्टरों की समस्या धीरे धीरे खत्म हो रही है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के कुल 2735 पद हैं। इसमें से नियमित डॉक्टरों की संख्या अब 2000 के पास पहुंच गई है। जबकि पांच सौ के करीब डॉक्टर संविदा के भी हैं। इन सभी को जोड़ दिया जाए तो राज्य में कार्यरत डॉक्टरों की संख्या अब 2500 के करीब पहुंच जाएगी। राज्य में पहले डॉक्टरों के पद बड़ी संख्या में खाली थे। लेकिन कोविड काल व उससे पहले के एक साल में बड़ी संख्या में डॉक्टरों की भर्ती होने से अब अधिकांश पद भर लिए गए हैं। डीजी हेल्थ डॉ तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि नए चयनित डॉक्टरों के लिए काउंसिल की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नए डॉक्टरों को कुछ समय के लिए प्रशिक्षित डॉक्टरों के साथ तैनात किया जाएगा ताकि उन्हें इमरजेंसी मरीजों के इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, एक हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
Next: डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने किया विभिन्न मंदिरों का दौरा …..धार्मिक सौहार्द बनाए रखने की हिदायत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.