Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, एक हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
  • उत्तराखंड

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, एक हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

RNS INDIA NEWS 21/03/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अगले माह प्रदेश के स्नातक और 12वीं पास युवाओं को तीन विभागों में समूह ग के एक हजार से अधिक पदों पर नौकरी का अवसर देने जा रहा है। आयोग ने हाल ही में समान योग्यता वाले पदों के लिए एक ही भर्ती कराने का फैसला किया है। इसके तहत विभिन्न विभागों से प्रस्ताव मांगे गए थे। प्रस्ताव मिलने के बाद अब भर्ती की तैयारी की जा रही है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि अप्रैल में पटवारी/लेखपाल के 450, प्रयोगशाला सहायक के 220 और मानचित्रकार के करीब 400 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा।

एलटी आवेदकों को त्रुटि सुधार का मौका
आयोग ने सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती के लिए आवेदन की तिथि 25 मार्च तक बढ़ा दी है। इस अवधि में आवेदन में त्रुटि सुधार भी किया जा सकेगा। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के तहत एलटी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। जिन उम्मीदवारों को राज्य सरकार ने उम्र में छह माह की छूट दी है, वह भी इस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।
साथ ही बताया कि कला विषय में बीएड की अनिवार्यता को सरकार ने खत्म कर दिया है। नई अर्हता को लेकर कई उम्मीदवार सवाल पूछ रहे हैं, जिस पर शिक्षा विभाग से जवाब मांगा गया है। शिक्षा विभाग जो फैसला लेगा, उस आधार पर पात्रता तय की जाएगी। 27 मार्च से दो अप्रैल के बीच एलटी भर्ती के आवेदकों को आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया जाएगा। इसके लिए 30 रुपये शुल्क भी आयोग ने तय किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फटी जींस के बाद मुख्यमंत्री तीरथ का नया बयान
Next: उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग को मिले 403 नए डॉक्टर

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 14.39.43_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 17.08.45_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा को 138 करोड़ की योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.