Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दीदी बोले खेला होबे, भाजपा बोले विकास होबे, शिक्षा होबे : पुरुलिया में गरजे मोदी
  • राष्ट्रीय

दीदी बोले खेला होबे, भाजपा बोले विकास होबे, शिक्षा होबे : पुरुलिया में गरजे मोदी

RNS INDIA NEWS 19/03/2021
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चुनाव प्रचार प्रसार की पुरुलिया से शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम का जिक्र किया और कहा कि ये धरती भगवान राम और मां सीता के वनवास की भी साक्षी रही है। यहां अजुध्या पर्वत है, सीता कुंड है और अजुध्या नाम से ग्राम पंचायत है। कहते हैं कि जब मां सीता को प्यास लगी थी, तो राम जी ने जमीन पर बाण मारकर पानी की धारा निकाल दी थी। उन्होंने कहा कि पुरुलिया में आज पानी का संकट बहुत बड़ी समस्या है। यहां के किसानों को और आदिवासी भाई-बहनों को सही से खेती करने के लिए भी पानी नहीं मिलता है।
पीएम मोदी ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कम पानी की वजह से पशुओं को पालने में जो दिक्कत होती है उसें मैं भलीभांति जानता हूं। खेती-किसानी को उनके हाल में छोडक़र तृणमूल सरकार अपने खेल में लगी रही। इन लोगों ने पुरुलिया को जल संकट और पलायन से भरा जीवन। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने पुरुलिया की पहचान देश के सबसे पिछड़े क्षेत्र के तौर पर बनाई है।
डबल इंजन की बनेगी सरकार
उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद आपकी दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। जब बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी, तो यहां विकास भी होगा और आपका जीवन भी आसान बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां के जैसा ही जल संकट देश के अन्य जगहों पर भी रहा है। जहां-जहां भाजपा को सेवा का मौका मिला, वहां सैकड़ों किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई गई, तालाब बनाए। वहां अब जल संकट दूर हो रहा है। वहां के किसान अलग-अलग फसलों को उगाने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि 2 मई को जब यहां पर भाजपा की सरकार बनेगी तो ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि पुरुलिया के लोगों को पलायन का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कौशल विकास पर और ज्यादा फोकस किया जाएगा। यहां के हस्तशिलपियों को मान-सम्मान से जुड़ी दूसरी सुविधा मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मैं आपका दुख दिल्ली में रहकर भी भलीभांति समझता हूं। इसलिए इसे दूर करने का भरोसा आपको दे रहा हूं। मैं जानता हूं यहां के युवाओं का हक तुष्टीकरण के नाम पर छींनकर किसी और को दे दिया गया।
उन्होंने कहा कि ओबीसी समुदाय से आने वाले मेरे भाई-बहनों के साथ यहां पर विश्वासघात किया गया है। मां, माटी और मानुष की बात करने वाली ममता दीदी को अगर आदिवासियों के प्रति ममता होती तो वह ऐसा नहीं करतीं।
ममता दीदी कह रही हैं खेला होबे
पीएम मोदी ने कहा कि आपका उत्साह दिखा रहा है कि तृणमूल की पराजय तय है और इस बार बंगाल में सिंडीकेट वालों की पराजय होगी। इस बार बंगाल के चुनाव में कटमनी वालों की पराजय होगी। इस बार बंगाल के चुनाव में तोलाबाजों की पराजय होगी। पश्चिम बंगाल में तृणमूल के दिन अब गिनती के ही रह गए हैं और यह बात ममता दीदी भी अच्छी तरह से समझ रही है। इसीलिए वह कह रही हैं- खेला होबे
भाजपा बोले शिक्षा होबे
पीएम मोदी ने कहा कि दीदी बोले खेला होबे, भाजपा बोले सोनार बांग्ला होबे, दीदी बोले खेला होबे, भाजपा बोले विकास होबे, दीदी बोले खेला होबे, भाजपा बोले शिक्षा होबे, दीदी बोले खेला होबे, भाजपा बोले महिला का उत्थान होबे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास क्रूड बम से अटैक, 3 घायल
Next: अरुण गोविल हुए भाजपा में शामिल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.