Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पेड़ से बांधकर दो किशोरों की पिटाई करने का वीडियो वायरल
  • हरिद्वार

पेड़ से बांधकर दो किशोरों की पिटाई करने का वीडियो वायरल

RNS INDIA NEWS 18/03/2021
rns featured image new

रुडकी। लक्सर कोतवाली के निहंदपुर गांव में पेड़ पर चढक़र सेंबल के फल तोडऩे से नाराज पेड़ के कथित मालिक ने गांव के दो किशोरों को पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने दोनों किशोरों को मेडिकल के लिए भेज। साथ ही पुलिस आरोपी की भी तलाश कर रही है। निहंदपुर गांव के एक ग्रामीण के खेत की मेड़ पर सेंबल का पेड़ खड़ा है। इस पेड़ को दूसरी तरफ के खेत का स्वामी भी अपना बताता है। गत दिवस एक तरफ के खेत स्वामी के परिवार के दो किशोर पेड़ पर चढ़े और सेंबल के फल तोडऩे लगे। सूचना पर दूसरी तरफ वाले खेत का मालिक मौके पर पहुंचा और दोनों किशोरों को पकड़ लिया। इसके बाद उसने दोनों को रस्सी से पेड़ के साथ बांधा और डंडे से उनकी जमकर पिटाई की। बाद में माफी मंगवाकर उन्हें छोड़ दिया। इस दौरान उसी के साथी ने इसकी वीडियो बना ली। उधर, किशोरों के परिजनों की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मी आरोपी को सुल्तानपुर चौकी ले गए, पर थोड़ी ही देर बाद उसे छोड़ दिया गया। सुबह में आरोपी के साथी ने दोनों किशोरों की पिटाई की अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इसके थोड़ी ही देर बाद दोनों वीडियो वायरल हो गई। किसी ने वीडियो लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान को भेजी तो मामला उनके संज्ञान में आया। कोतवाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने के आदेश चौकी प्रभारी को दिए। पीडि़त किशारों में से एक के पिता जुल्फिकार ने घटना की तहरीर भी पुलिस को दे दी है। कोतवाल ने बताया कि दोनों किशोरों का मेडिकल कराया जा रहा है। साथ ही आरोपी की भी पुलिस तलाश कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिर्फ राम मंदिर निर्माण पर ही खर्च होंगे एक हजार करोड़ : ट्रस्ट
Next: पहली पत्नी के होते हुए की दूसरी शादी, हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.