Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अभिवृत्ति मापनी प्रविधि एवं मानकीकरण के गुणों से रूबरू हुए शोधार्थी
  • अल्मोड़ा

अभिवृत्ति मापनी प्रविधि एवं मानकीकरण के गुणों से रूबरू हुए शोधार्थी

RNS INDIA NEWS 18/03/2021
IMG-20210318-WA0050.jpg


रिसर्च मैथड एण्ड डेटा एनालिसिस ओरिएंटेशन कोर्स जारी

अल्मोड़ा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) व अल्मोड़ा स्थित इंस्टीट्यूट आॅफ एडवांस स्टेडीज इन एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित डायट प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों के लिए जारी आॅनलाईन ओरिएंटेशन कोर्स जारी है। बृहस्पतिवार को संदर्भदाता सहायक प्राध्यापक डाॅ संगीता पंवार की ओर से शैक्षणिक शोध में प्रयुक्त होने वाले अभिवृत्ति मापनी की विशेषताएं, मानकीकृत परीक्षण निर्माण, परीक्षण की विश्वसनीयता एवं वैधता के बारे में बोधगम्य एवं अंतरक्रियाशील (इंटरैक्टिव) तरीके से पहले व दूसरे सत्र में व्याख्यान दिया।
रिसर्च मैथड्स एण्ड डेटा एनालिसिस ओरिएंटेशन कोर्स के चौथे दिन संदर्भदाता एवं कार्यक्रम समन्वयक एसएसजे विवि की सहायक प्राध्यापक डॉ. संगीता पंवार द्वारा अभिवृत्ति मापनी सर्वाधिक उपयुक्त परीक्षणों के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभिवृत्ति मापनी के क्षेत्र में शिक्षाविद् मनोवैज्ञानिक लिकर्ट स्केल सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा थ्रस्टन मापनी, गटमैन मापनी एवं शब्दार्थ विभेदक मापनी का प्रयोग की मानकीकृत परीक्षणों में बहुतायत किया जाता है। जिसमें अभिवृत्ति मापने के लिए अलग-अलग स्केल दिए होते है, उत्तरदाता जिसमें सकारात्मक एवं नकारात्मक पहलुओं को इच्छित रेटिंग देकर अपनी मतावली प्रस्तुत करता है। जो डेटा एनालिसिस करते समय परीक्षण की तीव्रता को व्यक्त करता है कि वह उससे इस स्तर पर संतुष्ट है। डाॅ पंवार ने हस्तनिर्मित टूल के मानकीकरण करने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान डायट प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों की टूल निर्माण में आने वाली दिक्कतों के बारे में भी डाॅ पंवार ने पेश आ रहीं समस्याओं को पूछा और उनकी शंकाओं को समाधान भी किया। इस मौके पर शिक्षा संकाय प्रमुख प्रो विजयारानी ढ़ौंडियाल, डाॅ नीलम कुमारी, डाॅ देवेंद्र सिंह चम्याल, अंकिता कश्यप, गौहर फातिमा, हिमांशु शर्मा, गोविंद सुयाल, श्रृंखला चावला आदि ने कोर्स संचालन में सहयोग दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग संस्थान अल्मोड़ा में दो दिवसीय ‘बार कार्यशाला’ का आयोजन
Next: आतंकवाद के डर से 44,167 कश्मीरी परिवारों ने छोड़ी घाटी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.