Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग संस्थान अल्मोड़ा में दो दिवसीय ‘बार कार्यशाला’ का आयोजन
  • अल्मोड़ा

जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग संस्थान अल्मोड़ा में दो दिवसीय ‘बार कार्यशाला’ का आयोजन

RNS INDIA NEWS 18/03/2021
IMG-20210318-WA0049.jpg

अल्मोड़ा। जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग संस्थान अल्मोड़ा में छात्रों के लिए बार पर दो दिवसीय कार्यशाला का भव्य आयोजन 19 मार्च से किया जा रहा है। संस्थान के प्रवक्ता धीरेंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि बार कार्यशाला आयोजन के लिए संस्थान की प्रधानाचार्य शिप्रा जोशी पांडे के अथक प्रयास रहे हैं और उनके द्वारा यह भी कहा गया कि प्रधानाचार्य के आने से संस्थान में अनेक कार्य सुचारु रुप से छात्र हित में हो रहे हैं। वहीं संस्थान के प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह मेहरा ने जानकारी दी कि संस्थान के पूर्व छात्र हीरा सिंह नेगी एवं उनकी टीम द्वारा बार से संबंधित सभी विषयों पर जैसे कॉकटेल, मॉकटेल मिक्सिंग मैथड, गार्निशिंग की जानकारी दी जाएगी। संस्थान के प्रवक्ता भरत पांडे ने बताया कि इस कार्यशाला में जगलिंग और फ्लाम्बे प्रोग्राम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता संजीव सनवाल द्वारा कहा गया कि मुझे अपने संस्थान की टीम पर पूर्ण विश्वास है कि इस कार्यशाला का भव्य एवं सफल आयोजन होगा। वही संस्थान की प्रवक्ता सुरभि जोशी द्वारा बताया गया कि हम सभी लोगों को एक नया अनुभव होगा जो छात्र हित में बेहतरीन प्रयास रहेगा संस्थान के प्रवक्ता विजय प्रताप द्वारा भी कहा गया कि यहां के छात्र-छात्राएं अपनी सेवाएं देश विदेशों में दे रहे हैं।

होटल मैनजमेंट संस्थान के प्रवक्ताओं द्वारा भी दिये जायेंगे व्याख्यान
होटल मैनेजमेंट संस्थान के रेस्टोरेंट विभाग के प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह एवं भरत पांडे द्वारा दो दिवसीय बार कार्यशाला के अंतिम दिन कॉकटेल, मॉकटेल एवं वाइन विषयों पर आधारित व्याख्यान दिए जाएंगे। साफ सफाई से संबंधित जानकारी संस्थान के प्रवक्ता धीरेन्द्र सिंह मर्तोलिया एवं सुरभि जोशी द्वारा दी जाएगी। बार कार्यशाला का उद्घाटन प्रधानाचार्य शिप्रा जोशी पांडे के सल्ट में होने के कारण प्रवक्ता संजीव सनवाल और धीरेन्द्र सिंह मर्तोलिया द्वारा किया जाएगा। बार कार्यशाला में संस्थान के प्रवक्ता विजय प्रताप सिंह, भरत पांडे, भानु प्रताप सिंह, दिगपाल सिंह, दिनेश जोशी, नीलम परिहार, सुरभि जोशी एवं अन्य संस्थान कर्मी उपस्थित रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाचा को कहा चाचा बाय बाय मैं जा रहा हूँ, और नहर में कूद गया
Next: अभिवृत्ति मापनी प्रविधि एवं मानकीकरण के गुणों से रूबरू हुए शोधार्थी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.