Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पुरुलिया में ममता और राहुल पर बरसे योगी
  • राष्ट्रीय

पुरुलिया में ममता और राहुल पर बरसे योगी

RNS INDIA NEWS 17/03/2021
rns featured image new

मोदी जी के मंत्र ने इन लोगों को मजबूर कर दिया

कोलकाता (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में पुरुलिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं जब आया तो जय श्री राम के नारों के साथ मेरा अभिवादन किया गया।

2 मई को विदा होगी तृणमूल सरकार
योगी आदित्यनाथ ने जोर देते हुए कहा कि बंगाल के लोगों की पीड़ा ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। भाजपा इसका समाधान करने आई है। तृणमूल की गुंडागर्दी और अराजकता लंबे समय तक नहीं चल पाएगी। 2 मई के बाद तृणमूल सरकार की विदाई सुनिश्चित है।
इस दौरान उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या का मुद्दा उठाया और कहा कि अराजकता बहुत दिनों तक नहीं चलेगी। मैं 2019 में भी पुरुलिया आया था और यहां की मुख्यमंत्री ने मेरा हेलीकाप्टर नहीं उतरने दिया था। तब मेरा हेलीकॉप्टर झारखंड में उतरा था और वहां से मैंने 35 किमी सडक़ मार्ग से यहां आकर आपके उत्साह को देखा था। उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव प्रचार की जब शुरुआत करनी थी तो मैंने कहा कि मैं पुरुलिया से ही इसकी शुरुआत करूंगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को रैलियों में आने से रोका जा रहा है। लेकिन जब मुझे कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभा में भीड़ नहीं हो पाएगी। तब मैंने उनको कहा कि मेरे पहुंचते ही भाजपा का बहादुर कार्यकर्ता सारे बंधनों को तोडक़र सभास्थल पर पहुंचेगा और आपने यह साबित किया है कि हर तरह के अन्याय और अत्याचारों को लड़ते हुए आप मंजिल तक पहुंचेंगे।

जय श्री राम के नारे से चिढ़ती हैं ममता दीदी
उन्होंने आगे कहा कि ममता दीदी जय श्री राम के नारे से बहुत ज्यादा चिढ़ती हैं और जब मैं यहां आया तो मेरा अभिवादन जय श्री राम के नारे से ही किया गया। वैसे एक परिवर्तन तो आया है। 2014 के पहले मंदिरों में जाने से नेता डरते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि उनका सेक्युलिरिजम खतरे में पड़ जाएगा। लेकिन आज मैं देखता हूं कि ममता दीदी भी मंदिर में जाकर चंडीपाठ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है और हर व्यक्ति को भगवान की शरण में जाना ही पड़ेगा।

राहुल पर भी बरसे योगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी चुनाव के समय मंदिर-मंदिर जाते हैं और एक जगह तो मंदिर में ऐसे बैठ गए कि पुजारी को टोकना पड़ा। वह ऐसे बैठ रहे थे जैसे कोई नमाज पढऩे के लिए बैठते हैं। तब पुजारी ने उन्हें समझाया।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के मंत्र सबका साथ सबका विश्वास ने गरीबों को मकान, स्वास्थ्य सुविधाएं, किसानों को सम्मान निधि और सभी लोगों को आपकी आस्था का सम्मान करने के लिए मजबूर भी कर दिया। तभी तो किसी को मंदिर जाकर चंडी का पाठ कर रहा है तो कोई मंदिर जाकर दर्शन करने के लिए मजबूर हो रहा है और यह सबसे बड़ी वैचारिक विजय है। उन्होंने कहा कि वैचारिक विजय के मंच पर जब हम जीत गए हैं तो जनता जर्नादन का आशीर्वाद स्वत: ही मिलना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीजेपी सांसद राम स्वरूप शर्मा का फंदे से लटका मिला शव, कारण अज्ञात
Next: अब बिहार की वाहनों में नहीं बज पाएंगे अश्लील गाने

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.