Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम ने की प्रदेश में कोविड एवं वैक्सिनेशन की समीक्षा
  • देहरादून

सीएम ने की प्रदेश में कोविड एवं वैक्सिनेशन की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 16/03/2021
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में प्रदेश स्तर पर कोविड से बचाव एवं वैक्सिनेशन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद स्तर पर की जा रही व्यवस्थाओं की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति के मध्यनजर सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक वेक्सिनेशन कार्यक्रम संचालित किये जाये इसके व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार की भी उन्होंने जरूरत बतायी। मुख्यमंत्री ने लाक डाउन के दौरान कोविड से बचाव के लिये स्वास्थ कर्मियों द्वारा किये गये सेवा भाव के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रियों का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से जनपद स्तर पर कोविड हिस्ट्री भी तैयार करने को कहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कहा कि कोविड आज वैश्विक महामारी बनी हुई है। देश ही नही लगभग पूरा विश्व इससे प्रभावित हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में लाकडाउन के साथ ही पूरे देश के लोगों की चिन्ता की तथा सभी को हर प्रकार की मदद पहुचाने के साथ ही देश में विश्व के सबसे बडे वैक्सिनेशन अभियान की भी शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने वैक्सिनेशन कार्यक्रम को न्याय पंचायत स्तर तक संचालित करने के निर्देश देने हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को हम किस प्रकार इसका लाभ दे सके, इस पर पूरे मनोयोग से कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिये सभी जनपदों को प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करना होगा। कोविड जैसी महामारी की चुनौती का सामना करने के लिये वेक्सिनेशन अभियान मे तेजी लाने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। प्रभारी सचिव, स्वास्थ्य डॉ0 पंकज पाण्डेय ने व्यापक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रदेश में कोविड की रोकथाम एवं वैक्सिनेशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में कुल कोविड केश 609 है, जबकि अबतक 1709 लोगों की इससे मृत्यु हुई है। राज्य में पोजिटिविटी रेट 3.82 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी रेट 96 प्रतिशत तथा डेथ रेट 1.74 प्रतिशत है। प्रदेश में 11 डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल, 27 कोविड हेल्थ सेन्टर तथा 415 कोविड सेन्टर स्थापित है। प्रदेश में 236 स्थानों पर वैक्सिनेशन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है जबकि राज्य को 8.50 लाख वेक्सीन डोज प्राप्त हुई है।
बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, सचिव अमित नेगी, नीतेश झा, डी0 सेंथिल पांडियन, प्रभारी सचिव एस0ए0मुरूगेशन, एचएस सेमवाल, विनोद कुमार सुमन सहित स्वास्थ्य शिक्षा आदि विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रणवीर सिंह चौहान बने अपर सचिव, सूचना तथा महानिदेशक सूचना
Next: आंदोलनरत उपनल कर्मचारियों के समर्थन में उतरे पूर्व सीएम हरीश रावत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.