Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भर्ती निरस्त होने पर भड़के अभ्यर्थी, कर्मचारियों को दौड़ाया
  • देहरादून

भर्ती निरस्त होने पर भड़के अभ्यर्थी, कर्मचारियों को दौड़ाया

RNS INDIA NEWS 16/03/2021
rns featured image new

देहरादून। सहकारिता विभाग की ओर से प्रदेशभर के जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर होने जा रही भर्ती निरस्त कर दी गई है। मंगलवार को जैसे ही इसकी सूचना अभ्यर्थियों को मिली। अभ्यर्थियों ने दून के लक्ष्मण विद्यालय में चल रही भर्ती प्रक्रिया में जुटे बैंक कर्मचारियो को वहां से दौड़ा दिया। कर्मचारियों ने भर्ती स्थल से बमुश्किल भाग कर जान बचाई। प्रदेश के 10 डीसीबी में करीब 400 पदों पर यह भर्ती होने जा रही थी। कई जिलों में तो भर्ती प्रक्रिया के लिए कार्यक्रम जारी हो चुका था। वहीं कई जिलों में भर्ती प्रक्रिया के लिए फार्म भर चुके थे और कुछ में परीक्षा अंतिम चरण में चल रही थी, जिसके तहत शारीरिक परीक्षा ली जा रही थी। निबंधक सहकारिता बीएम ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से यह परीक्षा रद की जा रही है । हालांकि, इस फैसले को हरिद्वार, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर के शिकायती पत्र से जोडक़र देखा जा रहा है। विधायक ने भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी होने की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। विधायक का आरोप है कि जिला सहकारी बैंक, हरिद्वार के अध्यक्ष अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उन्हें भर्ती कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से हरिद्वार की भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग की थी, लेकिन निबंधक सहकारिता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रदेश में ही भर्ती निरस्त कर दी है।

कर्मचारियों ने भाग कर बचाई जान: देहरादून के लक्ष्मण विद्यालय में 12 मार्च से सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। जिसमे मंगलवार को फिजिकल लिया जाना था। लेकिन बैंक प्रबंधन द्वारा भर्ती रद करने का निर्णय लिया गया। जिससे अभ्यर्थियों में रोष उठ गया। ऐसे में अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में ड्यूटी दे रहे जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों से झगडऩे लगे। कमर्चारियों ने अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन अभ्यार्थी आग बबूला हो उठे। बैंक कर्मचारियों ने लक्ष्मण विद्यालय से भागकर पाम पैलेस में छुपकर जान बचाई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर अभ्यर्थियों को समझाया। वहीं देर शाम तक अभ्यर्थी कचहरी स्थित डीसीबी की मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शन करते रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुल्हन की मां समेत 3 लोगों की कार हादसे में मौत
Next: नागा साधु का फक्कड़ के साथ मारपीट का वीडियो वायरल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.