Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अब की बार 60 पार के संकल्प के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा: कौशिक
  • हरिद्वार

अब की बार 60 पार के संकल्प के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा: कौशिक

RNS INDIA NEWS 16/03/2021
08 (18)

हरिद्वार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हरिद्वार पहुंचे नगर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर गंगा का पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ नवनियुक्त राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद सहित जनपद के सभी भाजपा विधायक मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि अबकी बार साठ पार के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए वह मंडल और बूथ स्तर तक जाएंगे। इसके लिए वे 20 मार्च के बाद कुमाऊं मंडल के 3 जनपदों से अपने दौरे की शुरुआत कर रहे हैं। संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। भाजपा में किसी भी कार्यकर्ता को क्या दायित्व मिलता है यह महत्वपूर्ण नहीं है। बल्कि वह किस मनोयोग के साथ उस काम को करता है यह महत्वपूर्ण है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और बूथ कार्यकर्ता भाजपा की पूंजी है। वे कार्यकर्ता, सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेंगे। नवनियुक्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीस्वरानंद ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसको वे पूरी तरह निभाएंगे। आम जनता की समस्या का समाधान हो और सरकार की नीतिया जन जन तक पहुंचे यह उनकी प्राथमिकता होगी। कार्यकर्ता के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में एक बार पुन: मिशन 2022 को फतह किया जाएगा। गंगा पूजन कार्यक्रम में ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौड़, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुडक़ी विधायक प्रदीप बत्रा, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, लक्सर विधायक संजय गुप्ता और खानपुर विधायक प्रणव चौंपियन, विमल कुमार, शोभाराम प्रजापति, राकेश राजपूत, सुशील चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मयंक गुप्ता, जागेराम शास्त्री, जिला मंत्री आशु चौधरी, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, मोहित वर्मा, अतुल वशिष्ठ, चंद्रकांत पांडे, दिनेश पांडे, तरुण नय्यर, अजीत कुमार, रामकिशन प्रधान, उज्ज्वल पंडित आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस की पूर्व महिला नेत्री पूनम भगत के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
Next: बीमारी से तंग आकर सेवानिवृत्त बुजुर्ग शिक्षक ने फांसी लगा की आत्महत्या

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश
  • उत्तर-पूर्वी किसानों को जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण
  • ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ आंदोलन की 42वीं वर्षगांठ पर चौखुटिया में जनसभाएं
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आंदोलन को अल्मोड़ा शाखा का समर्थन

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.