Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांग्रेस की पूर्व महिला नेत्री पूनम भगत के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
  • हरिद्वार

कांग्रेस की पूर्व महिला नेत्री पूनम भगत के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

RNS INDIA NEWS 16/03/2021
default featured image

हरिद्वार। पुत्रवधू की मौत के बाद फरार कांग्रेस की पूर्व महिला नेता पूनम भगत के घर पुलिस ने कुर्की के लिए नोटिस चस्पा कर लिया है। पूनम भगत के जल्द पुलिस के सामने नहीं आने पर कुर्की की जाएगी। मंगलवार को पुलिस ने ज्वालापुर क्षेत्र में ढोल बजाकर मुनादी कराई। बीते 24 फरवरी को ज्वालापुर देवतान निवासी महिला नेता पूनम भगत की पुत्रवधू याशिका की मौत हो गई थी। पिता महेंद्र गौतम की शिकायत पर पुलिस ने पूनम भगत, बेटे शिवम भगत, सौभाग्य भगत उर्फ वासू, शिवांगी परासर, अमन परासर समेत अन्य के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में शिवम भगत को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अन्य सभी आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कई टीमें तलाश में जुटी हुई है। लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के गैर जमानती वारंट ले लिए है। अब पुलिस ने कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने 82 की कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पूनम भगत के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है। जल्द ही पुलिस के सामने नहीं आई तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को पुलिस ने ढोल बजाकर मुनादी कराई। जबकि बीती रात एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने पूनम भगत और बेटे सौभाग्य भगत पर 2500-2500 रुपये का ईनाम घोषित किया था। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के सामने न आने पर जल्द ही कोर्ट से कुर्की की कार्रवाई के लिए अनुमति ली जाएगी। 82 की कार्रवाई की जा चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आठवीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म
Next: अब की बार 60 पार के संकल्प के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा: कौशिक

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस
  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश
  • उत्तर-पूर्वी किसानों को जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण
  • ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ आंदोलन की 42वीं वर्षगांठ पर चौखुटिया में जनसभाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.