Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुरानी व्यवस्था के अनुरूप ही चलेंगे चारों धाम : सीएम
  • देहरादून

पुरानी व्यवस्था के अनुरूप ही चलेंगे चारों धाम : सीएम

RNS INDIA NEWS 16/03/2021
18 (10)

चारों धामों में सभी के हक हकूक पहले की तरह सुरक्षित

देहरादून। सीएम तीरथ सिंह रावत ने साफ किया कि चारों धाम पुरानी व्यवस्था के अनुरूप ही चलेंगे। चारों धामों से जुड़े लोगों के हक हकूक पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। उनसे किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। बाकि उनकी जो भी समस्याएं होंगी, उस पर उनके साथ जल्द बैठक कर वार्ता होगी। सीएम ने अपने आवास पर सुबह मीडिया से बातचीत में कहा कि चारों धामों के कपाट खुलने की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। अब इन तारीखों पर पूर्व के अनुरूप धामों की व्यवस्थाएं चलेंगी। कहा कि चारों धामों में सभी के हक हकूक पहले की तरह सुरक्षित रहेंगे। धामों से जुड़े लोगों से जल्द वार्ता होगी। यदि इसके बाद भी उनकी कुछ समस्याएं हैं, तो उन्हें आपस में बैठ कर सुलझा लिया जाएगा। हालांकि सचिवालय में मीडिया से बातचीत में चार धाम यात्रा की तैयारियों में देवस्थानम बोर्ड की क्या भूमिका रहेगी। देवस्थानम बोर्ड का भविष्य क्या होगा, इन तमाम सवालों को सीएम तीरथ सिंह रावत टाल गए। सीएम ने सिर्फ यही कहा कि अभी इस पर इतना जल्दी करना ठीक नहीं है। क्योंकि पहले सरकार का फोकस चार धाम यात्रा में सडक़, पेयजल, स्वास्थ्य, यातायात व्यवस्था उच्च स्तर की तय करना है। बाकि प्रश्न सब बाद के हैं।

तीर्थ पुरोहितों ने सीएम से की बोर्ड भंग करने की मांग
चार धामों के तीर्थ पुरोहितों एवं हकहकूकधारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को सीएम तीरथ सिंह रावत से उनके आवास पर मुलाकात की। तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग की। सीएम ने कहा कि वे जल्दी ही तीर्थ पुरोहितों को आमंत्रित कर वार्ता करेंगे। चारधाम पंचायत के प्रवक्ता डॉ बृजेश सती ने बताया कि सीएम ने जल्द तीर्थ पुरोहितों से बैठक कर विस्तार से चर्चा की बात कही है। तीर्थ पुरोहितों ने सीएम के देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार संबंधी संकेत दिए जाने पर भी आभार व्यक्त किया। पुरोहितों ने आग्रह किया कि जन भावनाओं का सम्मान करते हुए इस एक्ट को समाप्त किया जाना चाहिए। चार धाम के प्रतिनिधिमंडल में संजीव सेमवाल, डा बृजेश सती, सुरेश सेमवाल, उमेश सती, प्रवीण ध्यानी, अनिरुद्ध उनियाल, महेश सेमवाल, आलोक आदि शामिल थे।
चार धाम तीर्थ पुरोहित हकूकधारी महापंचायत की मंगलवार को ऋषिकेश में अहम बैठक में है। महापंचायत के अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल की अध्यक्षता में बैठक होगी। महामंत्री हरीश डिमरी ने बताया कि बैठक में आगामी रणनीति तय होगी। अभी हाईकोर्ट के फैसले को महापंचायत ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस बीच सीएम की ओर से भी बोर्ड पर पुनर्विचार के संकेत दिए गए हैं। ऐसे में बैठक में सभी पहलुओं को देखते हुए आगे की रणनीति तय होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंश्योरेंस कम्पनी को सडक़ दुर्घटना में हुई मौत की मुआवजा धनराशि देने के आदेश
Next: शादी की सालगिरह मनाने जा रहे दम्पति से मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.