Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कुंभ से रोक हटाने के आदेशों पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने उठाए सवाल
  • देहरादून

कुंभ से रोक हटाने के आदेशों पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 15/03/2021
rns featured image new

कुंभ में जैसी स्थिति बन रही है वह चिंताजनक

कुंभ में जो भी श्रद्धालु आते हैं वे किसी निमंत्रण पर नहीं बल्कि आस्था-विश्वास पर आते हैं

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम तीरथ सिंह रावत के कुंभ के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब देशभर में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, तब ऐसे समय में कुंभ में श्रद्धालुओं का आमंत्रित करना ठीक नहीं होगा। उनका कहना है कि वायरस की रोकथाम के लिए देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है और ऐसे मौके पर कुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ से प्रदेश में वायरस दोबारा पैर पसार सकता है। त्रिवेंद्र ने कहा कि कुंभ को लेकर हमें कोई जोखिम लेने से बचना चाहिए क्योंकि देश के कुछ राज्यों में कोरोना एक बार फिर तेजी से बढऩे लगा है। यह बातें पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने सोमवार को हरिद्वार प्रवास के दौरान कहीं। पूर्व मुख्यमंत्री सोमवार सुबह हरिहर आश्रम में आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी से आशीर्वाद लेने भी पहुंचे थे। इस दौरान आश्रम परिसर में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विगत कुछ दिनो से देश के सात राज्यों में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। हमें अपनी जागरूकता और जिम्मेदारी से राज्य को कोरोना से बचाना चाहिए। त्रिवेंद्र ने कहा कि वे मानते हैं कि कुंभ में जैसी स्थिति बन रही है वह चिंताजनक है। कहा कि मैंने मुख्यमंत्री के वक्तव्य को पढ़ा है। हमने भी कुंभ को भव्य-दिव्य बनाने की बात कही थी। कोविड गाइडलाइन का पालन हो। कुंभ में जो भी यात्री आते हैं वे किसी निमंत्रण पर नहीं बल्कि आस्था-विश्वास पर आते हैं। पहले भी आते रहे हैं और अब भी आएंगे। त्रिवेंद्र ने कहा कि इस महामारी के दौर में जोखिम ठीक नहीं है। देश में बीते दिन 25 हजार कोरोना रोगी मिले थे। पहले तीन राज्य और अब सात राज्यों में कोरोना पर स्थिति चिंताजनक हो रखी है। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि बीमारी को रोकें। देश में टीकाकरण हो रहा है लेकिन टीके का असर 42 दिन बाद होगा। कुंभ को लेकर त्रिवेंद्र ने कहा कि जैसी स्थिति बन रही है आज तमाम समाचार पत्रों में मैने देखा है निश्चित रूप से चिंताजनक हो रही है। विशेषज्ञों ने अपने वक्तव्य में चिंता जताई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बनीं भवानी
Next: होटल के कमरे से मिला युवती का शव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.