Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तमंचे के बल पर दुकानदार से लूट का प्रयास
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर दुकानदार से लूट का प्रयास

RNS INDIA NEWS 15/03/2021
rns featured image new

हरिद्वार। पथरी के गांव बादशाहपुर में अज्ञात बदमाशों ने हथियारों के बल पर किराना स्टोर के मालिक के बेटे से लाखों रुपये लूटने का प्रयास किया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने किराना स्टोर के मालिक के बेटे के सिर पर तंमचे की बट से वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किराना स्टोर के मालिक ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव नसीरपुर कलां निवासी गफ्फार का गांव बादशाहपुर में किराना स्टोर है। रविवार रात 9 बजे गफ्फार व उसका बेटा इसराइल किराना स्टोर बंद कर घर जाने वाले थे। इस दौरान दो अज्ञात बदमाश पैदल स्टोर पर आए। बदमाशों ने तंमचा दिखाकर इसराइल से रुपये से भरा बैग छीनने की कोशिश की। इसराइल के विरोध करने पर एक बदमाश ने उसके सिर पर तंमचे की बट मार दी। गफ्फार के शोर मचाने पर बदमाश वहां से खेतों के रास्ते भाग निकले। रात में ही इसराइल को लहुलुहान हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में कांबिंग की। लेकिन बदमाशों का कुछ नहीं पता चला। गफ्फार का कहना है कि बैग में छह लाख चालीस हजार रुपए थे। रविवार को किराना स्टोर पर बिक्री ज्यादा होती है और उधार की रकम भी आती है। पुलिस ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने किराना स्टोर से कुछ दूरी पर ही अपना वाहन खड़ा किया होगा और पैदल ही दुकान तक पहुंचे। बदमाशों की संख्या दो से अधिक भी हो सकती है। थाना प्रभारी निरक्षक अमरचंद शर्मा का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर आयी है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने दिए 30 अप्रैल तक चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
Next: लूट का फरार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.