Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • सीएम ने दिए 30 अप्रैल तक चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • उत्तरकाशी

सीएम ने दिए 30 अप्रैल तक चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/03/2021
rns featured image new

उत्तरकाशी। आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम और अन्य यात्रा से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल तक चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि यात्रा कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। सोमवार को सीएम तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रा से जुड़े विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि वे स्वयं कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उन्होंने सभी सचिवों को निर्देश दिये कि समय-समय पर अपने विभागों की कार्य प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करें। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर शीघ्र अवगत कराएं। समस्याओं का उचित समाधान निकाला जाएगा। कहा कि उत्तराखंड के चारधाम देश एवं दुनिया की आस्था का प्रमुख केन्द्र है। चारधाम में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। इस हेतु सभी संबंधित विभागीय अधिकारी चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सडक़ों के सुधारीकरण का कार्य हर हाल में पूर्ण करें। यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए यात्रा मार्गों पर पेयजल, स्वच्छता, साइनेज एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था हो। यात्रा मार्गों पर वाटर एटीएम की व्यवस्था के लिए जल्द कार्ययोजना बनाई जाय। कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को हेलीकॉप्टर सेवा सुचारू रूप से मिले, इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था सुचारू रखी जाए। टिकट वितरण में पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाय। कहा कि केदारनाथ एवं यमुनोत्री में ईसीजी एवं कार्डियोलॉजिस्ट की समय पर तैनाती की व्यवस्था की जाय। ऑक्सीजन, आईसीयू एवं वेंटिलेटर की भी पर्याप्त व्यवस्था रखी जाय। वहीं यात्रा मार्गों पर जो भी वाहन भेजे जायेंगे, उनका फिटनेस टेस्ट जरूर किया जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि यात्रा के दौरान वाहनों एवं यात्रा मार्गों पर होटल में रेट लिस्ट जरूरी लगी हो। बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव अमित नेगी, दिलीप जावलकर, नितेश झा, राधिका झा, पंकज पाण्डेय, कमिश्नर गढ़वाल रविनाथ रमन, डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग, वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गढ़वाल मंडल के सभी जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी का रुझान लगातार जारी
Next: तमंचे के बल पर दुकानदार से लूट का प्रयास

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव की पावन पालकी का भ्रमण कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.