Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी का रुझान लगातार जारी
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी का रुझान लगातार जारी

RNS INDIA NEWS 15/03/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 15 मार्च (आरएनएस)। पांच राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोविड-19 के दैनिक नये मामलों में बढ़ोतरी के रुझान लगातार मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कुल मिलाकर 78.41 प्रतिशत नये मामले सामने आए हैं।
पिछले 24 घंटों में 26,291 नये मामले दर्ज किए गए हैं।
महाराष्ट्र में 16,620 (दैनिक नये मामलों का 63.21 प्रतिशत) दैनिक नये मामले दर्ज किए गए हैं, जो दैनिक नये मामलों में अधिकतम है। इसके बाद 1,792 और 1,492 नये मामलों के साथ क्रमश: केरल और पंजाब का स्थान है।
आठ राज्यों में दैनिक आधार पर कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ये राज्य हैं- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा।
पिछले एक महीने में केरल में निरंतर नये मामलों में गिरावट के रुझान हैं।
भारत में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले आज 2,19,262 तक पहुंच गए हैं, जो अब तक के कुल संक्रमित मामलों का 1.93 प्रतिशत है।
तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में भारत के कुल संक्रमित मामलों का 77 प्रतिशत हिस्सा हैं।
केवल महाराष्ट्र में देश के कुल संक्रमित मामलों के 58 प्रतिशत से अधिक मामले पाये गये हैं।
नीचे दिये गए ग्राफ में 18 जनवरी, 2021 से प्रतिदिन कोरोना के संक्रमण के मामलों में बदलाव को दर्शाया गया है। दूसरी ओर, भारत 3 करोड़ के कुल टीकाकरण के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
आज सुबह 7 बजे तक प्राप्त अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार देश में 5,13,065 सत्रों के जरिये 2,99,08,038 वैक्सीन की डोजलोगों को दिए जा चुकी है।
इनमें 73,55,755 एचसीडब्ल्यू (पहली डोज), 43,05,118 एचसीडब्ल्यू (दूसरी डोज), 73,40,423 एफएलडब्ल्यू (पहली डोज) और 11,50,535 एफएलडब्ल्यू (दूसरी डोज), 45 वर्ष से अधिक आयु के अन्य रोगों से ग्रस्त 14,64,014 लाभार्थी (पहली डोज) और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 82,92,193 लाभार्थियों को दी गई डोज शामिल हैं।
टीकाकरण अभियान के 58वें दिन (14 मार्च, 2021) 1,40,880 वैक्सीन की खुराक दी गईं। रविवार का दिन होने के कारण अधिकांश राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों ने कल टीकाकरण सत्रों का आयोजन नहीं किया।
इनमें से 1,20,885 लाभार्थियों को 22,11 सत्रों के जरिये वैक्सीन की पहली डोज दी गई (एचसीडब्ल्यू एवं एफएलडब्ल्यू) और 19,995 एचसीडब्ल्यू एवं एफएलडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई।
भारत में कुल मिलाकर 1,10,07,352 कोविड संक्रमित मरीज आज तक ठीक हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण से मुक्त होने की दर 96.68 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 17,455 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। 6 राज्यों में 84.10 प्रतिशत ऐसे मामले पाए गए हैं।
महाराष्ट्र में एक दिन में अधिकतम 8,861 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।
पिछले 24 घंटों में कोविड से 118 लोगों की मौत हुई है।
मौत के नए मामले 82.20 प्रतिशत छह राज्यों से संबंधित हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 50 मरीजों की मौत हुई। इसके बाद पिछले 24 घंटों में पंजाब और केरल का स्थान है, जहां क्रमश: 20 और 15 मरीजों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटों में 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में असम, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर (केन्द्रशासित प्रदेश), झारखंड, लक्षद्वीप, सिक्किम, लद्दाख (केन्द्रशासित प्रदेश), मणिपुर, दादरा और नगर हवेली, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा,अंडमान और निकोबार द्वीपसमूहऔर अरूणाचल प्रदेशशामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 6 पेटी चंडीगढ़ ब्रांड की अंग्रेजी अवैध शराब के साथ कार चालक गिरफ्तार
Next: सीएम ने दिए 30 अप्रैल तक चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.