Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आज एजुकेशन में नीड बेस्ड रिसर्च की विशेष जरुरतः प्रो एनएस भंडारी
  • अल्मोड़ा

आज एजुकेशन में नीड बेस्ड रिसर्च की विशेष जरुरतः प्रो एनएस भंडारी

RNS INDIA NEWS 15/03/2021
IMG-20210315-WA0017.jpg

सात दिवसीय ओरिएंटेशन कोर्स का कुलपति एवं एससीईआरटी की निदेशक ने किया शुभारंभ

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि के कुलपति प्रो एनएस भंडारी ने कहा कि रिसर्च का मतलब होता है दोबारा नई चीज खोजना। वर्तमान समय में एकेडमिक रिसर्च एवं नीड बेस्ड रिसर्च प्रमुख रूप से किए जाते है। नीड बेस्ड रिसर्च से ही समाजोपयोगी, स्वास्थ्य, व्यवहारिक एवं विकासोन्मुखी शोध से ही शिक्षा को सही दिशा दी जा सकती है। इसलिए एजुकेशन में नीड बेस्ड रिसर्च को आज प्रोत्साहित करने की नितांत आवश्यकता है। कुलपति प्रो एनएस भंडारी ने यह बात राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) व इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टेडीज इन एजुकेशन के निर्देशन में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में आयोजित सात दिवसीय ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स को संबोधित करते हुए कही। कहा कि यह कोर्स ना केवल जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राध्यापक के लिए उपयोगी होगा बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी शोध कर रहे प्रशिक्षु शोधार्थी के लिए भी बहुउपयोगी सिद्ध होगा। कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 सभी के लिए चुनौतियों के साथ अवसर लेकर आईं है। हम सभी को नई शिक्षा नीति के प्रयासों को जन जन तक पहॅुचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।

 

वहीं, विशिष्ट अतिथि एससीईआरटी की निदेशक सीमा जौनसारी ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम डायट की कार्यप्रणाली, इंफ्रास्ट्रचर एवं चलाए जा रहे अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकाारी दी। उन्होने कहा कि एससीईआरटी के माध्यम से समय समय पर डायट प्राध्यापकों के लिए ओरिएंटेशन एवं रिफ्रेशर कोर्स आयोजित कराए जाते है, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार आ सकें। इस दौरान उन्होंने बाल सखा, प्रवेशोत्सव, मिशन कोशिश, मिशन फाॅर एक्लेंश इन इग्जामिनेशन अभियानों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कहा कि बाल सखा अभियान से विवि स्तर के विद्यार्थी भी जुड़कर रोजगारपरक शिक्षा के अवसरों को प्राप्त कर सकते है। कहा कि एससीईआरटी के पास शिक्षक प्रशिक्षण के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। सरकार की ओर से समय समय पर फंड मुहैया कराया जाता है। बस जरुरत है उसे सही दिशा में सही कौशलों के विकास में लगाने की।

 

एसएसजे विवि संकायाध्यक्ष-विभागाध्यक्ष वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो विजया रानी ढ़ौंडियाल ने कोर्स से जुड़े सभी डायट प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों से रिसर्च के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी लेने के लिए निरंतर कोर्स से जुड़े रहने का आह्वान किया। पहले दिन वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो एनसी ढौडियाल ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रयोग होने वाले आधुनिक माॅडल एवं उपागमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मात्रात्मक शोध एवं गुणात्मक शोध के विविध पहलुओं पर तीसरे एवं चैथे सत्र में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अंत में कोर्स समन्वयक डाॅ पंवार ने सभी प्रतिभागियों से कोर्स को लेकर फीडबैक लिया। इस मौके पर डाॅ नीलम कुमारी, डाॅ डीएस बिष्ट समेत राज्य के विभिन्न डायट प्राध्यापक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चालान काटने पर सीपीयू दरोगा से अभद्रता व गाली-गलौच
Next: म्यांमार में आग के हवाले की गई चीनी फैक्ट्रियां, गुस्साए सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को गोलियों से भूना- 70 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.