Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्यपाल ने किया राजभवन में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन
  • देहरादून

राज्यपाल ने किया राजभवन में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 13/03/2021
rns featured image new

देहरादून। राजभवन में दो दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ आज हो गया। भव्य पुष्प प्रदर्शनी के दीदार के लिए आमजन के लिए नि:शुल्क प्रवेश है। आज शनिवार को राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने राजभवन में पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। दो दिवसीय आयोजन में पुष्प उत्पादकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। जबकि, रविवार को पुरस्कार वितरण व समापन समारोह आयोजित होगा। आयोजन में सभी से कोविड गाइडलाइन का अनुपालन की अपील की गई है। राजभवन में वसंतोत्सव के तहत पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने किया। रिबन काटने के बाद उन्होंने फूलों से बना केक काटा और आसमान में गुब्बारे छोडक़र आयोजन के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने डाक विभाग द्वारा तैयार एपिस सिराना मधुमक्खी टिकट का भी अनावरण किया। पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने फूलों के बारे में जानकारी भी ली। आम जन के लिए प्रदर्शनी शाम छह बजे तक खुली रहेगी। 14 मार्च को शाम चार बजे पुरस्कार वितरण व समापन समारोह होगा। राज्यपाल ने सभी आगंतुकों से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर काबीना मंत्री सुबोध उनियाल, निदेशक उद्यान डॉ. एचएस बावेजा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित
Next: मुख्यमंत्री ने दी फूलदेई पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

खत द्वार में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व जात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.