Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नई पारी खेलने से पहले टीएसआर ने लिया गुरु खंडूड़ी का आशीर्वाद
  • देहरादून

नई पारी खेलने से पहले टीएसआर ने लिया गुरु खंडूड़ी का आशीर्वाद

RNS INDIA NEWS 11/03/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए अब सीएम के रूप में नई पारी खेलने से पहले उनके गुरु एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (अ.प्रा.) बीसी खंडूड़ी का आशीर्वाद जरूरी था। इसीलिए वह आज अपने गुरु के पास पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए अब सीएम के रूप में नई पारी खेलने से पहले उनके गुरु एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (अ.प्रा.) बीसी खंडूड़ी का आशीर्वाद जरूरी था। इसीलिए वह आज अपने गुरु के पास पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया। वहीं, वह दोपहर महाकुंभ में शाही स्नान के मौके पर हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने साधु संतों पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद हरकी पैड़ी में साधु संतो से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि जो भी कुंभ स्नान को आना चाहे, आ सकता है, कोई रोकटोक नहीं है। साथ ही कहा कि व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं। उन्होंने कहा कि साधु संतो को निराश नहीं करना है। उनका खास ख्याल रखना है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कल ही हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के निर्देश दिए थे। इसके बाद महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार में हर की पैड़ी पहुंचकर मां गंगा से प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर शाही स्नान के लिए मां गंगा के तट पर आए साधु-संतों और श्रद्धालुओं का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। इस अवसर पर श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री श्री रावत का गंगाजली, प्रसाद और चुनरी भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी साधु-संतों का आभार माना। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मां गंगा में शाही स्नान करने के लिए श्रद्धालु रात से ही जुटने लगे थे। जनता की सुविधा के लिए हमारी सरकार ने सभी इंतजाम कर रखे हैं। कई श्रद्धालुओं ने अलसुबह स्नान किया और वे सुरक्षित अपने घरों को लौटे। इसके पश्चात अखाड़े के साधु-संतों का स्नान शुरू हुआ और सभी ने शांतिपूर्ण तरीके से स्नान किया। सभी अखाड़े के साधु संतों का स्नान होने के पश्चात फिर जनता ने स्नान किया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कुंभ में जनता के लिए कोई भी रोक-टोक नहीं है, किसी से भी सख्ती नहीं की जाएगी। उन्होंने जनता से निवेदन किया कि कोविड-19 से बचाव की गाइडलाइन का पालन करने के साथ ही मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कुंभ का प्रथम शाही स्नान है। इसे विशेष बनाने के लिए सभी साधु-संतों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सभी साधु-संत काफी खुश नजर आ रहे हैं साथ ही प्रशासन भी जनता की समस्याएं दूर करने के लिए मुस्तैदी से लगा है। उन्होंने कहा कि दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुंभ के आयोजन के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

डीमैट खाता खोलें निशुल्क, शेयर बाजार में निवेश करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुंह की दुर्गंध से शर्मिंदा होना छोड़े और जानिए क्यों आती है बदबू
Next: मां थी घर के बाहर, भीतर बेटे ने लगाया मौत को गले

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.