Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में कोरोना का प्रकोप अभी थमा नहीं
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में कोरोना का प्रकोप अभी थमा नहीं

RNS INDIA NEWS 07/03/2021
rns featured image new

पिछले 24 घंटे में आए 18,711 नए केस, 100 की गई जान

नई दिल्ली, 07 मार्च (आरएनएस)। पिछले एक साल से देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में लॉकडाउन जैसे हालत हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 18,711 नए मामले दर्ज किए गए और 100 लोगों ने इस संक्रमण से अपनी जान गंवा दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 18,711 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढक़र 1,12,10,799 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 100 मरीजों की जान जा चुकी है, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,57,756 हो गई हैं।

रोजाना ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घटी
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 14,392 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,08,68,520 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फिलहाल, देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1,84,523 हैं। वहीं देश में दुनिया का सबसे बड़े कोविड टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण जारी है। वहीं देश में अब तक 2,09,22,344 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के 286 नए मामले
दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 286 नए मामले सामने आए तथा दो संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यहां संक्रमण की दर 0.31 फीसदी है। इससे पहले, शनिवार को संक्रमण के 321 नए मामले सामने आए थे जो करीब डेढ़ माह में एक दिन में सामने आने वाले सर्वाधिक मामले थे। इस दिन एक व्यक्ति की मृत्यु भी हुई थी। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को दो संक्रमितों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 10,921 पर पहुंच गई है। राजधानी में फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमित 1,803 लोगों का उपचार चल रहा है। बुलेटिन में बताया गया कि रविवार को 91,614 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। घर में पृथक-वास में रह रहे लोगों की संख्या 937 है तथा अब तक 6.28 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस के कहने पर बेटे के शव को बोरी में भरकर 3 किमी पैदल चला बेबस पिता
Next: अब ट्रेन के अंदर ही डेबिट और क्रेडिट कार्ड से हो सकेगा लेन-देन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.