Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • उत्तराखंड में कोरोना के 78 नए केस, संक्रमितों की संख्या 97,363 पहुंची
  • उत्तराखंड
  • कोरोना

उत्तराखंड में कोरोना के 78 नए केस, संक्रमितों की संख्या 97,363 पहुंची

RNS INDIA NEWS 06/03/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को 78 नए कोरोना केस सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 97,363 पहुंच गई है। जबकि, प्रदेशभर में 38 लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात है कि प्रदेश में किसी भी संक्रमित की कोरोना से मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या विगत दिनों पांच सौ से के नीचे पहुंच गई थी। लेकिन, प्रदेश में धीरे-धीरे कोरोना एक्टिव केसों में इजाफा होने के साथ अब यह आंकडक़ा 596 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक 1694 की कोरोना से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को हरिद्वार नैनीताल जिले में 23-23 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। राजधानी देहरादून में 21 कोरोना के केस सामने आए हैं। टिहरी व यूएस नगर में तीन-तीन केस आए हैं और पिथौरागढ़ जिले में एक मरीज मिला है। उत्तरकाशी, पौड़ी और बागेश्वर में एक-एक मरीजों में कोरोना की पहचान हुई है।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए साप्ताहिक बंदी पर फिर होगी सख्ती
जिला प्रशासन देहरादून ने कोविड के मामलों में बढोत्तरी को देखते हुए साप्ताहिक बंदी को कड़ाई से लागू करने का फैसला किया है। एसडीएम सदर गोपाल राम बिनवाल ने नगर, सदर, नेहरु कॉलोनी, डालनवाला व मसूरी के पुलिस क्षेत्राधिकारियों को इस सम्बंध में सभी थाना क्षेत्रों में साप्ताहिक बंदी को शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी करने को कहा है। एसडीएम ने बताया कि डीएम की ओर से सप्ताह में एक दिन रविवार को अति आवश्यक सेवाओं को छोडक़र शेष दुकान, प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल, काम्पलेक्स आदि को पूर्ण रूप से बंद रखे जाने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन कई जगह पर रविवार को साप्ताहिक बंदी में लापरवाही की बात सामने आ रही है। जिससे कोविड संक्रमण का खतरा उत्पन्न हो सकता है। लिहाजा जनहित में साप्ताहिक बंदी का अनुपालन किया जाना जरूरी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैग रिपोर्ट: उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य संसाधनों के मानक, मापदंड ही निर्धारित नहीं
Next: महंगाई के विरोध में पूर्व सीएम हरीश रावत का अनूठा प्रदर्शन

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.