Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्लेटफार्म टिकट की कीमतों में हुई वृद्धि
  • राष्ट्रीय

प्लेटफार्म टिकट की कीमतों में हुई वृद्धि

RNS INDIA NEWS 06/03/2021
rns featured image new

कोरोना के प्रसार को रोकने एक अस्थायी उपाय

 

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्लेटफॉर्म टिकट के मूल्य में वृद्धि के बारे में मीडिया में कुछ रिपोर्ट्स आई हैं।
प्लेटफ़ॉर्म टिकट के मूल्य में वृद्धि एक अस्थायी उपाय है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए और स्टेशनों पर भीड़-भाड़ को रोकने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा शुरू की गई एक क्षेत्र गतिविधि है। स्टेशन पर जाने के लिए अधिक व्यक्तियों का पता लगाने, जमीनी हालात का आकलन करने के बाद समय-समय पर प्लेटफॉर्म टिकट शुल्क में वृद्धि की जाती है। यह कई वर्षों से प्रचलन में है और इसे कभी-कभी अल्प अवधि के लिये भीड़ नियंत्रण उपाय के रूप में उपयोग किया जाता है। इसके बारे में कुछ भी नया नहीं है।
कुछ राज्यों में कोविड के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेलवे प्लेटफार्मों पर अनावश्यक भीड़ बढाने से रोकने के लिये लोगों को हतोत्साहित कर रहा है। महामारी की स्थिति के दौरान प्लेटफार्मों पर भीड़ को रोकने के लिये यह उपाय आवश्यक है। यह उपाय केवल सार्वजनिक हित में है।
मार्च 2020 में, रेलवे के कई डिवीजनों ने भीड़ को रोकने के लिए विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत में वृद्धि की गई थी। बाद में, यह कुछ समय के लिए उदाहरण के लिये सेंट्रल ज़ोन, ईसीआर में इस आदेश को रद्द कर दिया गया था। छठ, दीपावली या मेला आदि जैसे त्योहारों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत अस्थायी रूप से बढ़ जाती है और बाद में यह मूल्य वृद्धि वापस ले ली जाती है।
स्टेशनों पर भीड़ का नियमन और नियंत्रण क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक-डीआरएम की जिम्मेदारी है। विशिष्ट आवश्यकताओं जैसे कि मेला, रैली आदि के दौरान प्लेटफार्मों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफ़ॉर्म टिकट बढ़ाने के लिए 2015 से डीआरएम को शक्तियां दी गई हैं। प्लेटफ़ॉर्म टिकट के प्रभार बदलने की शक्ति क्षेत्रीय प्रबंधन की आवश्यकता के कारण डीआरएम को सौंपी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देशभर में 1.8 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा कोविड-19 का टीका
Next: केंद्र सरकार ने कसा तबलीगी जमात पर शिकंजा?

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.