Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजमहल में बम होने की फर्जी सूचना देने वाला गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश

ताजमहल में बम होने की फर्जी सूचना देने वाला गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/03/2021
rns featured image new

आगरा,04 मार्च (आरएनएस)। ताजमहल में धमाके की धमकी के बाद सर्च ऑपरेशन में बम की खबर झूठी निकलने के बाद ताजमहल को फिर से खोल दिया गया है। कॉल करने वाले को फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
आगरा रेंज के आईजी ए. सतीश गणेश ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी कि ताजमहल में बम ब्लास्ट होगा। सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते की टीम ने सघनता से परिसर की जांच की और अब तक इस तरह की कोई वस्तु मिलने की जानकारी नहीं मिली है। आगरा रेंज के आईजी ने बताया कि जिस व्यक्ति ने सूचना दी थी उसे ट्रेस करने के लिए तत्काल हमारी कई टीमें सक्रिय हो गई। बम होने की सूचना देने वाला युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पर्यटकों के लिए फिर से ताजमहल में आवागमन शुरू कर दिया है। पकड़े गये युवक से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को आज सुबह डायल 112 पर ताजमहल में बम होने की सूचना मिली जिसके बाद ताजमहल को पर्यटकों से खाली करा लिया गया। सर्च ऑपरेशन में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि एक घंटे के तलाशी अभियान के बाद ताजमहल परिसर को फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार को देखकर महिला पेड़ से खाई में गिरी
Next: वैक्सीनेशन सेंटर पर उचित व्यवस्थाएं नहीं होने पर गुस्साए बुजुर्गों ने किया जमकर हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.