Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • ऑपरेशन मुक्ति अभियान को सफल बनाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी
  • बागेश्वर

ऑपरेशन मुक्ति अभियान को सफल बनाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी

RNS INDIA NEWS 04/03/2021
IMG-20210304-WA0009.jpg

बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के आदेशानुसार प्रदेश में नाबालिग बच्चों से करायी जा रही भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं उन्हें शिक्षा हेतु प्रेरित किये जाने हेतु दिनांक 01-03-2021 से दिनांकः 30-04-.2021 तक दो माह का ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में प्राप्त निर्देशों के क्रम में दिनांकः 01-03-2021 से जनपद पुलिस द्वारा आॅपरेशन मुक्ति अभियान शुरू किया गया है। उक्त अभियान को सफल बनाये जाने हेतु आज अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर की अध्यक्षता में कोतवाली बागेश्वर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व पुलिस टीमों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान महोदय द्वारा विभिन्न विभागों से आये हुए अधिकारियों एवं गठित पुलिस टीमों को प्रदेश स्तर पर उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाई जा रही आॅपरेशन मुक्ति अभियान के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मुख्यालय के निर्देशानुसार निर्धारित चरणों में होने वाली कार्यवाहियों के बारे मे विस्तारपूर्वक बताया गया तथा महोदय द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ अभियान को सफल बनाये जाने के सम्बन्ध में परिचर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अभियान को सफल बनाने एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तर पर क्षेत्राधिकारी बागेश्वर व कपकोट को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं चार टीमें व दो अन्य टीमें विधिक सहायता, टैक्नीकल टीम गठित की गई हैं। पुलिस टीमों द्वारा अभियान के प्रथम चरण में भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों को चिह्नित करने, द्वितीय चरण में लोगों को भिक्षावृत्ति न करने के सम्बन्ध में जागरूक करने तथा तृतीय चरण में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों व परिजनों की बाल कल्याण समीति (सी0डब्लू0सी0) के समक्ष काउसिंलिंग किये जाने आदि के सम्बन्ध में कार्यवाही की जाएगी। गोष्ठी में सीमा भेटवाल अभियोजन अधिकारी बागेश्वर, डाॅ0 एन0एस0 टोलिया, देवेन्द्र सिंह बोरा, सुरेश चन्द्र, डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर, अनिल नयाल प्रभारी स्था0अभि0इकाई, टी0आर0 बगरेठा प्रभारी डीसीआरबी एवं पुलिस टीमों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी में केस दर्ज
Next: तेज रफ्तार कार चारदीवारी तोड़ गंगनहर में गिरी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.