Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • त्रिपुरा में उदयपुर विज्ञान केंद्र का हुआ उद्घाटन
  • राष्ट्रीय

त्रिपुरा में उदयपुर विज्ञान केंद्र का हुआ उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 03/03/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस ने 28 फरवरी 2021 को त्रिपुरा के लोगों के नाम उदयपुर विज्ञान केंद्र समर्पित किया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल इस विज्ञान केंद्र के उद्घाटन समारोह में मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित थे। साथ ही त्रिपुरा के उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा और त्रिपुरा के कृषि, परिवहन एवं पर्यटन मंत्री प्रणजीत सिंह रॉय विशिष्ट अतिथियों के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर बोलते हुए, राज्यपाल ने दर्शकों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व से अवगत कराया जो हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि विज्ञान केंद्र समाज में एक वैज्ञानिक स्वभाव विकसित करने और आम लोगों के बीच, विशेष रूप से छात्रों के बीच नवाचार की संस्कृति को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने वैज्ञानिक जागरूकता के प्रसार के लिए राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् (एनसीएसएम) और संस्कृति मंत्रालय की भूमिका की भी सराहना की। प्रहलाद सिंह पटेल ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् विज्ञान की संस्कृति को फैलाने में अहम भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह नया विज्ञान केंद्र छात्रों को विज्ञान के बारे में कई अज्ञात तथ्यों को जानने में सक्षम करेगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत के योगदान और इस देश के लोगों, विशेषकर बच्चों को हमारी समृद्ध विज्ञान और प्रौद्योगिकी विरासत के बारे में सूचित किया जाना चाहिए।
एनसीएसएम के महानिदेशक ए. डी. चौधरी ने बताया कि उदयपुर विज्ञान केंद्र 22वां विज्ञान केंद्र है जिसे एनसीएसएम द्वारा विकसित करके राज्य सरकार को सौंपा गया है। संस्कृति मंत्रालय की विज्ञान की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए योजना के तहत राज्य सरकारों को विज्ञान केंद्र सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह विज्ञान केंद्र 6 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है जिसे भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के साथ-साथ त्रिपुरा के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग ने संयुक्त रूप से फंड किया है। इसके साथ ही एनसीएसएम ने सभी उत्तर पूर्वी राज्यों में विज्ञान केंद्र स्थापित किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एनसीएसएम 2021 के दौरान भारत के विभिन्न हिस्सों में 4 और नए विज्ञान केंद्र खोलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना काल का महिलाओं पर पड़ा आर्थिक प्रभाव
Next: मोल्दोवा खरीदेगा कोरोना वैक्सीन की 10 लाख खुराक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.