Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पारंपरिक परिधान में रैंप वॉक करेंगी पहाड़ की बेटियां
  • देहरादून

पारंपरिक परिधान में रैंप वॉक करेंगी पहाड़ की बेटियां

RNS INDIA NEWS 02/03/2021
rns featured image new

देहरादून। विश्व भर में 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस बार राजधानी देहरादून में महिलाएं उत्तराखंड के पारंपरिक गढ़वाली-कुमाऊंनी परिधानों में रैंप वॉक करती नजर आएंगी। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस बार महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसे उत्तराखंडी परिधाण म्यर पछांण नाम दिया गया है। उत्तराखंडी परिधाण म्यर पछांण एक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता होगी, जिसमें उम्र के आधार पर तीन अलग-अलग श्रेणियों में महिलाएं उत्तराखंड के पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक करती देखी जाएंगी। ऐसे में इस विशेष कार्यक्रम में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की कुल 78 महिलाएं और बेटियां प्रतिभाग करने जा रही हैं। जिसकी सूची महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी कर दी गई है। इस सूची के अनुसार कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल से 42 और कुमाऊं मंडल से 36 बालिकाएं और महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि उत्तराखंडी परिधाण म्यर पछांण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली तीनों ही श्रेणियों में युवतियों और महिलाओं को प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के आधार पर 31000, 21000 और 11000 रुपए की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड के पारंपरिक परिधानों को नई पहचान दिलाने के लिए इस तरह का रैंप वॉक कार्यक्रम पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाठीचार्ज को लेकर सदन में हंगामा, विपक्ष ने सदन से किया वॉकआउट
Next: ब्रिटेन नहीं करेगा लॉकडाउन के नियमों में बदलाव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.