Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
  • नैनीताल

सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 28/02/2021
18-

हल्द्वानी। बरेली-नैनीताल हाईवे पर बीती देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ऑल्टो कार में सवार टाइल्स ठेकेदार सहित उनके परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि ठेकेदार की पत्नी और भाई घायल हो गए। दोनों घायलों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार की बॉडी काटकर घायलों को मुश्किल से बाहर निकाला गया। वहीं, लोगों का आरोप है कि एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद भी कोई पुलिस अधिकारी अस्पताल में झांकने तक नहीं आया। भीड़ सुरक्षाकर्मियों को धकेलते हुए अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा कक्ष में घुस गई थी। लालकुआं रोड पर दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर कांग्रेस नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी के भाई जावेद अपने दोस्तों के साथ गए। वहां स्थानीय लोग कार से घायलों को निकालने में जुटे थे, लेकिन स्थानीय पुलिस नदारद थी। इस बीच रास्ते से गुजर रहे आरटीओ रोड चैकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल और मनोज ने घायलों को निकालने में मदद की। जावेद का कहना था कि स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। अस्पताल में घायलों को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ इक_ा हो गई। अस्पताल में देर रात तक चीख-पुकार मची रही। इस दौरान अस्पताल में भीड़ बढ़ती देख कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने आपातकालीन कक्ष का दरवाजा बंद करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ अंदर घुस गई। अंदर डॉक्टरों और नर्सों का काम करना मुश्किल हो गया। काफी देर बाद कोतवाली थाने के एक दरोगा अस्पताल पहुंचे। दरोगा ने भीड़ को हटने का अनुरोध किया लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं था। दो घंटे बाद कोतवाली थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। हल्द्वानी में इंदिरानगर बड़ी रोड निवासी टाइल्स के ठेकेदार शाहिद रजा (35) अपने भांजे की सगाई में शामिल होने के लिए परिवार के साथ शुक्रवार को सितारगंज गए थे। समारोह के बाद शनिवार की रात शाहिद ऑल्टो कार से घर लौट रहे थे। हल्दूचैड़ स्थित इंडियन ऑयल प्लांट के समीप तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार में सवार ठेकेदार का परिवार बुरी तरह घायल हो गया। कार के परखचे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने कार की बॉडी काटकर एक बच्चे सहित छह घायलों को बाहर निकाला। सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद ठेकेदार शाहिद रजा, उसके बेटे गॉजी (03), भतीजे अरसुल (18) पुत्र शाकिर रजा, आसमां (21) पत्नी राशिद को मृत घोषित कर दिया। शाहिद की घायल पत्नी शाजिया और भाई राशिद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शाजिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। लालकुआं थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता अब्दुल मतीन अहमद सिद्दीकी, सपा के प्रदेश महासचिव शुएब अहमद सहित काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। कुछ देर में भीड़ सुरक्षाकर्मियों के नियंत्रण से बाहर हो गई। अस्पताल के अंदर और बाहर हंगामा होने पर डॉक्टरों को इलाज करना मुश्किल हो गया था। देर रात पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेज दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लगातार हाई हील पहनने से शरीर में होती है अनेकों प्रकार की ऐसी समस्याएं
Next: कहीं आप भी तो नहीं करते तौलिए से जुड़ी ये 6 गलतियां

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.