


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में मातृशक्ति का विशेष स्थान है। नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व समाज में महिलाओं के सम्मान, सामर्थ्य और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के साथ समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को भी बढ़ाते हैं। राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के साथ उसके मूल्यों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।



