

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन और चुनाव 27 और 28 अक्टूबर को टिहरी में होगा। इसकी तैयारियों के लेकर शनिवार को यमुना भवन स्थित सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की जिल शाखा की बैठक हुई।जिलाध्यक्ष लाल सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवेशन की तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन के बाद मांगों के निस्तारण के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। शासन स्तर पर विचाराधीन 4200 ग्रेड पे और उच्च वेतनमान से संबंधित प्रकरणों को जल्द लागू करने की मांग भी उठाई गई।बैठक
में प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल आर्य, प्रांतीय संरक्षक बनवारी सिंह रावत, प्रांतीय महामंत्री जम्बू प्रसाद, चंद्रमोहन रुड़ियाल, दीवान सिंह रावत, जलागम प्रदेश अध्यक्ष महादेव सिंह रावत, जिला मंत्री शंकर प्रसाद समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।



