
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली दिवस के अवसर पर एक अक्टूबर को जिला कोषागार में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कोषाधिकारी वीरेन्द्र रावत ने बताया कि शिविर में कार्मिकों और आहरण-वितरण अधिकारियों को एनपीएस से संबंधित विभिन्न जानकारियां और प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में प्रान से संबंधित जानकारी, सीआरए के अंतर्गत डीडीओ का पंजीकरण, लॉगिन प्रक्रिया और डीडीओ के कार्य दायित्व, अंशदान एवं वित्तीय लेनदेन, निकासी और एग्जिट नियमों के साथ डिजिटल टूल्स और ऐप्स के प्रशिक्षण की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा कार्मिकों की एनपीएस से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करने और योजना के नए प्रावधानों के प्रति जागरूक किया जाएगा। मुख्य कोषाधिकारी ने सभी विभागीय आहरण-वितरण अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे एक अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक जिला कोषागार में आयोजित शिविर में स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि को भेजकर अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कराएं और शिविर का लाभ उठाएं।


