
अल्मोड़ा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा अल्मोड़ा की ओर से विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर संघ भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला महिला अस्पताल और बेस चिकित्सालय में दोपहर एक बजे मरीजों को फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला फार्मेसी अधिकारी एचएस परिहार ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष डोके जोशी ने किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्व. राम उजागर पांडेय को याद करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
बौद्धिक सत्र में गोकुल सिंह मेहता और गजेंद्र कुमार पाठक ने फार्मेसी के विकास तथा जनस्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति आमजन को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जिला फार्मेसी अधिकारी एमसी जोशी और मुख्य फार्मेसी अधिकारी जीसी पुजारी को उत्कृष्ट एवं सफल सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनएस राणा, अशोक पांडे, जीसी जोशी, प्रेम प्रकाश चंद्र, रजनीश जोशी, कैलाश पैपने, पीएस कोरंगा, जेएस देवड़ी, जयपाल नयाल, जगत पाल मनराल, श्याम लाल, कुलदीप सिंह, राजकुमार, आनंद पाटनी, सेमवाल, ललिता बिष्ट, रुही तबस्सुम, सुभाष चंद्र, विजय सिंह, जीडी जोशी, पंकज टम्टा, रितेश अधिकारी, मयंक वर्मा, रणजीत यादव, सतीश प्रकाश, हेमचंद्र तिवारी, अर्जुन प्रकाश, मनोज सिंह राणा, संजय प्रकाश आदि मौजूद रहे।

