Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कोरोना टीका न लगाने वाले कर्मचारियों की सूची तलब
  • हरिद्वार

कोरोना टीका न लगाने वाले कर्मचारियों की सूची तलब

RNS INDIA NEWS 26/02/2021
rns featured image new

रुडकी। कोरोना का टीका लगाने से कन्नी काट रहे कर्मचारियों की सूची प्रशासन ने तलब की है। एएसडीएम ने विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को पत्र लिखकर ऐसे कर्मचारियों के नाम शनिवार तक देने को कहा गया है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान सोलह जनवरी से शुरू हो गया है। पहले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। उनको टीके की दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। इसके बाद फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स का टीकाकरण शुरू किया गया था। विभिन्न विभागों में अधिकारियों ने अधीनस्थों के मन से टीके का डर हटाने के लिए स्वयं टीकाकरण की शुरूआत की। लेकिन कई कर्मचारी अब भी टीका लगाने से बच रहे हैं। एएसडीएम पूरण सिंह राणा की ओर से शुक्रवार को तहसील रुडक़ी क्षेत्र के सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को पत्र भेजा गया। पत्र में कहा गया कि गर्भवती, धात्री महिला समेत गंभीर बीमारी वाले व्यक्तियों को छोडक़र बाकी कर्मचारी-अधिकारियों के लिए कोरोना वैक्सीन लगायी जानी अनिवार्य है। संज्ञान में आ रहा है कि कुछ लोग वैक्सीन नहीं लगा रहे हैं। शासन की ओर से कुंभ मेले को देखते हुए वैक्सीनेशन सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को शत प्रतिशत लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन कर्मियों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगायी व जो वैक्सीन लगाने के इच्छुक नहीं हैं उनके नाम, पदनाम, विभाग, मोबाइल नंबर शनिवार तक अनिवार्य रूप से जिला आपदा प्रबंधन केंद्र और एएसडीएम को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिवक्ता को सीबीआई के नाम पर धमकी
Next: प्लाट दिलाने के नाम पर 8.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.