Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संभल के उपजिलाधिकारी समेत 5 लोगों पर देहरादून में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
  • उत्तर प्रदेश
  • देहरादून

संभल के उपजिलाधिकारी समेत 5 लोगों पर देहरादून में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 25/02/2021
rns featured image new

देहरादून। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के संभल के उपजिलाधिकारी समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। एसडीएम पर दून में तहसीलदार रहते हुए सर्कुलर रोड स्थित संपत्ति को कब्जाने की नियत से खुर्द-बुर्द करने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप है। डालनवाला कोतवाली निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि शरत सिंधवानी पुत्र स्व. धर्म सिंधवानी निवासी सर्कुलर रोड ने तहरीर दी। बताया कि पाकिस्तान बनने के बाद शरत के पूर्वजों ने वर्ष 1956 में दून शहर में घर खरीद कर मालिक से रजिस्ट्री करवाई थी लेकिन दाखिल-खरिज नहीं कराया।
उन्होंने शुरुआत से हाउस टैक्स दिया। इस संपत्ति और भूमि को राजस्व रिकार्ड में दर्ज कराने के लिए पूर्व में दून में तैनात तत्कालीन तहसीलदार राशिद अली खान (अब उत्तर प्रदेश के संभल के एसडीएम) से मुलाकात की थी। लेकिन उन्होंने इसे दर्ज करने से मना कर दिया। उत्तराखंड बनते ही भू-माफिया सक्रिय हो गए। आरोप लगाया कि वर्ष 2000 से 2004 में राशिद अली खान ने कुछ लोगों के साथ मिलकर फर्जी राजस्व से जुड़े दस्तावेज तैयार किए। साथ ही एक संभल निवासी जरीना बेगम के नाम पर बिकी हुई संपत्ति की वारिस बनाने की साजिश रची गई और कागजों के सहारे संपत्ति को बिल्डर को बेचने की प्रक्रिया की।
इस संबंध में तत्कालीन राज्यपाल मारग्रेट अल्वा से शिकायत कर सीबीआई जांच की मांग की थी। यह शिकायत एसआईटी भूमि कार्यालय में दी गई, लेकिर पुलिस ने इसे सिविल केस बताकर कार्रवाई नहीं की। आरोपी पक्ष ने मकान खाली कराने तक की धमकी दी। बताया कि इस मामले में जरीना बेगम पत्नी जमील खां निवासी मोहल्ला अमानखेल सरायतरीन संभल मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, एसडीएम राशिद अली, सुधीर अत्री, गौरव कुमार और उदय नारायण तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। इसकी शिकायत कुछ दिनों पहले पीडि़त पक्ष ने डीजीपी से की थी, जिस पर प्रारंभिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से की थी शिकायत: पुलिस के अनुसार पीडि़त पक्ष ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पीडि़त पक्ष ने लिखा कि उनका परिवार भू माफिया से पीडि़त है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संस्कृति मंत्री ने दिये लोक कलाकारों के लम्बित बिलों के शीघ्र भुगतान के आदेश
Next: टप्पेबाज ने उड़ाया महिला यात्री का पर्स

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.