Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • भीख मंगवाने के लिए कक्षा चार के छात्र को अगवा करने की कोशिश
  • उत्तर प्रदेश

भीख मंगवाने के लिए कक्षा चार के छात्र को अगवा करने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 23/02/2021
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। सआदतगंज के वजीरबाग में कक्षा चार के छात्र मोहम्मद अली को एक युवक ने अगवा करने का प्रयास किया। आरोपित देर रात में घर के भीतर घुस गया था और छात्र का मुंह दबाकर उसे लेकर भागने लगा। हालांकि मोहम्मद अली ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह शोर मचाया, जिसके बाद परिवारजन की नींद खुली। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपित को दबोच लिया गया। स्थानीय लोगों ने आरोपित का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंप दिया है। वीड?ियो में उसने सारी बात कबूल की है। इंस्पेक्टर सआदतगंज के मुताबिक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दरी वाली पुलिया वजीरबाग में रहने वाले नासिर हुसैन के मुताबिक उनका बेटा मोहम्मद अली शुक्रवार रात में घर के भीतर सो रहा था। रात में वह पानी पीने के लिए नीचे उतरा, उसी दौरान दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी। छात्र ने दरवाजा खोला तो आरोपित ने उसे दबोच लिया और उठाकर साथ ले जाने लगा। बेटे की चीख सुनकर नासिर च अन्य वहां पहुंचे और आरोपित को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम मूलचंद्र बताया। आरोपित बीबीपुर इटौंजा का रहने वाला है। आरोपित ने बताया कि वह गलत काम करने के लिए बच्चे को उठाकर लेकर जा रहा था। आरोपित ने बच्चे से भीख मंगवाने की योजना भी बनाई थी। स्थानीय लोगों ने आरोपित का वीडियो बनाकर पुलिस को दिया है, जिसमें उसने सारी बात कबूल की है। आरोपित पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किन्नर ने तोड़ी परंपरा की बेड़ियाँ, आत्मनिर्भर होने को लीक से हटकर अपनाया यह कारोबार
Next: गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.